झालावाड़ अस्पताल में गूंजी है किलकारियां महिला ने एक साथ चार बच्चों को दिया जन्म
झालावाड़ : प्रदेश राजस्थान के झालावाड़ हीरा कुंवर महिला चिकित्सालय में एक दुर्लभ मामला सामना आया शहर के भाई मोहल्ला निवासी अरुण कुमार कश्यप की पत्नी ज्योति कश्यप ने बुधवार दोपहर करीब 11:50 पर सिजेरियन ऑपरेशन के माध्यम से एक साथ चार बच्चों को जन्म दिया इनमें तीन बेटियां और एक बेटा शामिल है एक साथ चार नौ जाटों के जन्म की खबर ने में दिनभर चर्चा का माहौल बना रहा
अस्पताल प्रशासन के अनुसार सभी नवजात समय से पहले जन्मे हैं बच्चों को विशेषज्ञ चिकित्सकों की निगरानी में नवजात गहन चिकित्सा इकाई में भर्ती किया गया है शिशु रोग विशेषज्ञ डॉक्टर नरेश मीणा ने अवगत कराया की चारों बच्चों का जन्म गर्भावस्था के 29 सप्ताह पूरे होने पर हुआ है समय के पूर्व प्रसव होने पर सामान्य से काफ़ी कम है और उनके फेफड़े जिससे उन्हें सांस लेने में दिक्कत हो रही है
नवजात शिशुओं का वजन
डॉक्टर मीणा ने बताया कि तीन बच्चों का वजन करीब 1.8 किलोग्राम है जबकि एक बच्ची का वजन 1.2 किलोग्राम है सामान्य तौर पर 2.5 किलोग्राम या उससे अधिक वजन वाले नवजात को स्वस्थ माना जाता है कम वजन और समय के पूर्व जन्म के कारण चारों बच्चों को विशेष चिकित्सकीय निगरानी और उपचार दिया जा रहा है
चिकित्सक बोले बेहद दुर्लभ मामला
जनाना हॉस्पिटल के रजिस्ट्रेशन डॉक्टर विशाल नागर और डॉक्टर विजय बाकोलिया लगातार और विकास पर नजर बनाए हुए हैं डॉक्टर विशाल नगर ने अवगत कराया की मेडिकल साइंस के अनुसार एक मां द्वारा एक साथ चार बच्चों को जन्म देने के मामले बेहद दुर्लभ होते हैं हनुमंत है कि ऐसे मामले 8 से 8:30 हजार पशुओं में से एक बार देखने को मिलते हैं उन्होंने कहा कि अपने चिकित्सकी अनुभव अंतर्गत पहली बार एक साथ चार बच्चों का जन्म होते देखा है
यह ज्योति कश्यप की दूसरी डिलीवरी है इससे पहले उनके करीब 4 वर्ष की एक बेटी है प्रसव के बाद मां की हालत सामान्य बताई जा रही है और उन्हें अस्पताल के गायनी वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है चिकित्सकों का मानना है कि फिलहाल मन स्वस्थ है जबकि चारों नवजातों की स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है और उन्हें आवश्यक चिकित्सा सहायता भी उपलब्ध कराई जा रही है
रिपोर्टर : रमेश शर्मा
No Previous Comments found.