केसरीसिंहपुर में लंबे समय बाद फिर शुरू होगी रोडवेज बस सेवा, क्षेत्रवासियों में खुशी

केसरीसिंहपुर :  लंबे समय से रोडवेज बस सेवा बंद होने के कारण क्षेत्र के लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। मजबूरी में यात्रियों को निजी बसों पर निर्भर रहना पड़ रहा था, जिससे मनमाने किराए और असुविधा की शिकायतें लगातार सामने आ रही थीं।
इस समस्या को लेकर केसरीसिंहपुर के गणमान्य नागरिक विधायक अनुज मधुसूदन बिहानी से मिले और क्षेत्र में शीघ्र रोडवेज बस सेवा पुनः शुरू कराने की मांग रखी।
विधायक अनुज मधुसूदन बिहानी ने तत्काल रोडवेज प्रबंधक से दूरभाष पर वार्ता की। वार्ता के दौरान रोडवेज प्रबंधक ने आश्वासन दिया कि आगामी सोमवार से केसरीसिंहपुर के लिए रोडवेज बस सेवा पुनः शुरू कर दी जाएगी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, बस प्रातः 6:45 बजे केसरीसिंहपुर से रवाना होगी, जबकि वापसी सुबह 7:45 बजे निर्धारित की गई है।

रिपोर्टर : हेमंत 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.