Rajasthan Assembly Election 2023:शाहपुरा से पीएम मोदी पर बरसी प्रियंका गांधी
राजस्थान विधानसभा चुनाव के अंतिम चरण में बीजेपी - कांग्रेस दोनों पार्टियों ने पूरा जोर लगा दिया है। इसी क्रम में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने जयपुर के शाहपुरा में चुनावी रैली को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोलते हुए मणिपुर का जिक्र छेड़ दिया। प्रियंका ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि मणिपुर भी हमारे ही देश का प्रदेश है। वहां की घटनाओं के ऐसे- ऐसे वीडियो सामने आए, जिन्हें देखना ही मुश्किल था, जीना तो सोचिए कितना मुश्किल होगा। लेकिन देखिये मोदी जी ने वहां जाने का कष्ट नहीं किया। प्रियंका गांधी ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा कि अभी अभी क्रिकेट विश्वकप हुआ। हमारे खिलाड़ी मेहनत करके फाइनल में पहुंचे, वहां मोदी भी पहुंच गए। मोदी वहां नहीं जाते जहां संकट होता है, वहीं जाते हैं जहां श्रेय लेना हो। आप भी सुनिए.....
No Previous Comments found.