डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के जयंती पर गोष्ठी का आयोजन

रामगढ़ : भारतीय जनता पार्टी रामगढ़ जिला के तत्वाधान में डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जयंती पर एक गोष्ठी आज दिन के 12 बजे भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय हाथीमारा रामगढ़ में जिला उपाध्यक्ष राजेन्द्र कुशवाहा के अध्यक्षता में आयोजित किया गया। गोष्ठी के मुख्य वक्ता भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष आरती कुजूर एवं प्रदेश प्रवक्ता योगेंद्र प्रताप सिंह विशेष रूप से उपस्थित थे।
भाजपा के प्रेरणा पुंज डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पण्डित दीनदयाल उपाध्याय के तस्वीर पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पित कर तथा राष्ट्रीय गीत वन्दे मातरम का सामूहिक गान के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि सहित सभी मंचासीन अतिथियों को अंग वस्त्र और पुष्प गुच्छ देकर स्वागत और अभिनन्दन किया गया। गोष्ठी में बोलते हुए मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष आरती कुजूर ने डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी को भारतीय राष्ट्रवाद का जनक बताया और कहा की उनका सम्पूर्ण जीवन भारत माता के चरणों में अर्पित था। भारत के अखंडता के लिए उनका जीवन करोड़ों भारतीयों को प्रेरित करता रहेगा। उनकी जीवनी स्मरणीय है । विशिष्ट अतिथि प्रदेश प्रवक्ता योगेंद्र प्रताप सिंह ने उन्हें भारतीय जनता पार्टी का प्रेरणा पुंज बताया और कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उनके विचारों को आत्मसात कर के विकसित भारत के संकल्प को पूरा कर रहे हैं।
स्वागत भाषण जिला उपाध्यक्ष राजेन्द्र कुशवाहा ने तथा संचालन व धन्यवाद ज्ञापन क्रमशः जिला महामंत्री राजू चतुर्वेदी और विजय जायसवाल द्वारा किया गया।
वरिष्ठ नेता रंजीत कुमार सिन्हा, प्रदेश कार्य समिति सदस्य रणंजय कुमार , चंद्रशेखर चौधरी,डॉ संजय प्रसाद सिंह ने भी गोष्ठी को संबोधित किया। जिला मंत्री दिलीप सिंह,लक्ष्मी देवी ,जिला कोषाध्यक्ष अशोक कुमार सोनी ,जिला मीडिया प्रभारी राजीव पामदत्त ,प्रवीण कुमार सोनू , भीम सेन चौहान, योगेश कुमार दांगी, रमेश वर्मा, शीतल सिंह, सन्नी कुशवाहा, वारिश खान , युवा नेता गौतम महतो,मण्डल अध्यक्ष मनोज गिरि, सूर्यवंश श्रीवास्तव, संजय साह, गणेश प्रसाद स्वर्णकार, सतीश मोहन मिश्रा, विवेकानंद पांडेय,अमिता सोनी, मंजू देवी, रीति श्रीवास्तव,खुशबू देवी महेन्द्र प्रसाद , सुशांत पांडेय, ऋषिकेश सिंह, जितेन्द्र साहू , निरंजन कुमार, मिथिलेश मण्डल, सुरेन्द्र कुमार शर्मा, ब्रजेश पाठक, सत्यजीत सिंह सहित ज्येष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्ता मौजूद थे।
रिपोर्टर : राजीव सिंह
No Previous Comments found.