झारखंड मुक्ति मोर्चा रामगढ़ जिला संयोजक मंडली की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न
रामगढ़ : रामगढ़ जिले के मांडू प्रखंड अंतर्गत आरा चार नम्बर स्थित सोनाराम मांझी के आवास पर झारखंड मुक्ति मोर्चा रामगढ़ जिला संयोजक मंडली एवं केंद्रीय सदस्यों कि अहम बैठक आज की गई।
बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय सदस्य महेन्द्र मुंडा ने किये और संचालन सोनाराम मांझी के द्वारा किया गया। बैठक के दौरान प्रमुख बिंदुओं पर चर्चा कि गई । जिसमें आगामी 4 अप्रैल 2026 को हजारीबाग में झारखंड मुक्ति मोर्चा का 47 वां स्थापना दिवस पर हजारों हजार कि संख्या कार्यकर्ता के साथ शामिल होने का संकल्प लिया गया। रामगढ़ नगर परिषद के विगत चुनाव में पार्टी को हार का मुख्य कारण पर विस्तार पूर्वक चर्चा किया गया । संयोजक मंडली के प्रमुख विनोद किस्कू के गलत रवैया एवं हठधर्मिता के कारण पार्टी प्रत्याशी को हार का सामना करना पड़ा।साथ ही फर्जी सदस्यता रसीद दिखा कर पार्टी को भी गुमराह भी किया गया है जिसके कारण पार्टी को हार का सामना करना पड़ा है I और अब पार्टी को विस्तार करने मे भी काफी फजीहत हो रही है। जिसके कारण संगठन में काफी तनाव हो रहा है। जिला संयोजक प्रमुख बिनोद किस्कू द्वारा अपनी पत्नी पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष रामगढ़ शान्ती सोरेन को प्रताड़ित किये जाने एवं गलत आचरण का प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रोनिक मिडिया में प्रचार-प्रसार किये जाने एवं सोशल मिडिया में प्रचारित होने के कारण पार्टी का छवि काफी धूमिल हो रहा है। इसलिए बैठक में सभी वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं संयोजक मंडली के सदस्य एवं केन्द्रिय सदस्यों ने बैठक में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित करते हुए जिला संयोजक प्रमुख पर अनुशासनात्मक कारवाई करने की मांग करते हुए पार्टी के सभी पदों से अविलम्ब पदमुक्त करने की मांग किया ताकि पार्टी संगठन से महिलाओं का विश्वास बना रहे और संगठन का विस्तार हो सके। बैठक मुख्य रूप से झारखंड मुक्ति मोर्चा के केन्द्रीय सदस्य राजकुमार महतो,चित्रगुप्त महतो, सागीर हुसैन ऐतो बासके, विजय राम, साजिद अंसारी, गीता विश्वास ,पिंकी बेसरा, अकल उरांव ,सुरेश चन्द्र पटेल, मोहर लाल महतो, शिव करमाली, खुदीराम महतो, विमल करमाली, मुमताज अंसारी, बंधन महतो , चंद्र देव मुकेश करमाली, सीताराम मंडल, मंजू देवी, श्याम करमाली सकलधर करमाली, मांगू मांझी,"प्रदीप सोरेन, पन्नालाल मांझी, बैजनाथ ठाकुर, महेश प्रसाद, विरेन्द्र रविदास ,सदाम हुसैन राजकुमार सिंह कार्तिक करमाली, महेन्द्र मिस्त्री, राजनाथ महतो ,महताब हुसैन, हेमलाल सिंह, टुकश्वर महतो, शिव करमाली, रामप्रसाद महतो , सुरेश मांझी, बैजनाथ मांझी,शंकर सोरेन सहीत सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित थे।
रिपोर्टर : राजीव सिंह


No Previous Comments found.