अज्ञात वाहन की टक्कर से बड़का चुम्बा निवासी युवक की मौत, कार भी हुई क्षतिग्रस्त जांच में जुटी पुलिस

 रामगढ़ :  कुज्जू ओपी क्षेत्र के आराकाटा घाटों रोड 4 नंबर के पास शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार बड़का चुम्बा निवासी युवक नीरज कुमार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसा इतना भीषण था कि अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मारने के बाद एक कार को भी अपनी चपेट में ले लिया, जिससे कार क्षतिग्रस्त हो गई। दुर्घटना के बाद चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया।
घटना की सूचना मिलते ही कुज्जू ओपी पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल रामगढ़ भेज दिया और मृतक के परिजन को घटना की जानकारी पुलिस के द्वारा दे दिया गया। पुलिस दुर्घटनाग्रस्त वाहन की पहचान करने तथा फरार चालक की तलाश में जुट गई है।
फिलहाल मृतक की विस्तृत पहचान और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। घटना के बाद कुछ समय के लिए यातायात बाधित हो रहा।

रिपोर्टर : राजीव सिंह

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.