अली मेडिकल स्टोर का निरीक्षण, लाइसेंस प्रदर्शित न मिलने पर कार्रवाई की संस्तुति
रामपुर : तहसील टाण्डा के ग्राम पंचायत कुण्डेसरा में बिना लाइसेंस मेडिकल स्टोर संचालित होने और झोलाछाप डॉक्टरों की दुकानों को लेकर मिली शिकायत पर औषधि विभाग ने कार्रवाई की है। औषधि निरीक्षक नेहा वैश ने बुधवार को कुण्डेसरा में मोबाइल टावर के पास स्थित अली मेडिकल स्टोर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मेडिकल स्टोर के प्रोपराइटर हाकिम अली मौके पर मौजूद मिले। दुकान पर ड्रग लाइसेंस निर्धारित स्थान पर प्रदर्शित नहीं पाया गया। मांगने पर प्रोपराइटर ने लाइसेंस संख्या RLF20UP202502474 और RLF21UP2025024524 प्रस्तुत किए। निरीक्षण में मिली अन्य कमियों को भी रिपोर्ट में दर्ज किया गया है। औषधि निरीक्षक ने बताया कि निरीक्षण आख्या अग्रिम कार्रवाई के लिए सहायक आयुक्त (औषधि) एवं औषधि अनुज्ञापन प्राधिकारी (विक्रय), मुरादाबाद मंडल को भेज दी गई है। जांच के दौरान अन्य संबंधित मेडिकल स्टोर बंद मिले।
रिपोर्टर : राजू राजपूत

No Previous Comments found.