झारखण्ड प्रदेश AIMM पदाधिकारी कार्यकर्ताओं ने किया प्रदेश स्तरीय आम सभा चार कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष का प्रस्ताव पारित

रांची : झारखण्ड प्रदेश के AIMM कार्यकर्ताओं का एक दिवसीय आम सभा दिनांक 18/08/2025 को निशा मैरेज हॉल, नया सराय, रांची में आयोजित हुआ। आम सभा में सर्वसम्मती से चार नए कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष का चयन पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया, जिसमें। समीर अली, पूर्व संगठन महासचिव पूर्व प्रदेश सचिव सह महानगर अध्यक्ष शाहिद अय्यूबी पूर्व प्रदेश युवा महासचिव मंसूर आलम, पूर्व हजारीबाग जिला अध्यक्ष सुराज दास का नाम प्रमुख रूप से है, AIMM पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओ ने सर्वसम्मती से यह भी प्रस्ताव पारित किया की JMM के सरकार में वर्ष 2021 में मानसून सत्र मे मोबलिंचिंग के खिलाफ कानून बनाकर राज्यपाल से स्वीकृति हेतु प्रस्ताव भेजा गया था, दुर्भाग्यपूर्ण राज्यपाल द्वारा कानुन मे त्रुटियां बताकर बिल को वापस कर दिया गया था, इस संदर्भ में AIMIM के पदाधिकारीयों का एक शिष्टमंडल माननीय विधायको से मिलकर पुनः विधानसभा में मोबलिचिंग कानून बनाने हेतु मुद्दा उठाने हेतु मेमोरेंडम सौंपेंगे, अलग झारखण्ड राज्य के बाद से अभी तक हुए मोबलिंचिंग के पीड़ित परिवारों को न्याय दिलाने हेतु एक दिवसिय राजभवन के पास धरना देने एवं राज्य पाल, मुख्यमंत्री से मिलने का निर्णय हुआ। आज के कार्यक्रम में जो प्रस्ताव पारित हुआ उसे लिखित तौर पर जनाब माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष बैरिस्टर असदुद्दीन ओवैसी साहब को भी अवगत कराया जाएगा। साथ ही साथ एक प्रतिनिधिमंडल झारखंड से जल्द हैदराबाद को रवाना होंगे और झारखंड के वास्तु स्थिति से अवगत कराएंगे आज के कार्यक्रम में झारखंड प्रदेश से सैकड़ो लोग उपस्थित हुए। मुख्य रूप से समीर अली, शाहिद अय्यूबी, मंसूर आलम, सूरज दास, मोहम्मद मेराज,नदीम खान, अकीब खान, हसीबुल अंसारी,खिताबुल अंसारी, आबिद अंसारी,अफताब ,अली हैदर, इम्तियाज, अख्तर राज़,कादरी सहाब, सरताज आलम, सैफुद्दीन, अशोक नायक समेत सैकड़ो कार्यकर्ता पदाधिकारी मौजूद थे मोहम्मद शाहिद अय्यूबी कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन झारखंड प्रदेश 9431108511 8709955055....
रिपोर्टर : नदीम दानिश
No Previous Comments found.