पिठौरिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई : चोरी के दो मामलों का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार।।
रांची : पिठौरिया थाना पुलिस ने चोरी के दो अलग-अलग मामलों का सफल उद्भेदन करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने चोरी गए सामानों के साथ घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी बरामद की है।
कुएं से टूलू पंप चोरी मामले में दो गिरफ्तार
पिठौरिया थाना कांड संख्या-51/26, दिनांक 18.05.26, धारा 303(2) बीएनएस के तहत दर्ज मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। यह मामला जयदीप कुमार, पिता बसंत कान्त अकेला, निवासी पिठौरिया के लिखित आवेदन पर दर्ज किया गया था। आवेदन में 17 मई की रात कुएं में लगा टूलू पंप चोरी होने की शिकायत की गई थी।
अनुसंधान के दौरान पुलिस ने चोरी गया भूरा रंग का टूलू पंप (सीरियल नंबर-7763) तथा घटना में प्रयुक्त टीवीएस कंपनी की मोटरसाइकिल संख्या BR30B-7289 बरामद कर ली। गिरफ्तार आरोपियों ने पूछताछ में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है।
गिरफ्तार आरोपी :
अलफाज अंसारी (20 वर्ष), निवासी पीरूटोला, थाना पिठौरिया
राम बाबू (30 वर्ष), निवासी विधानगर, सुखदेवनगर थाना क्षेत्र
घर में घुसकर चोरी करने वाले दो आरोपी भी दबोचे गए
पिठौरिया थाना कांड संख्या-52/26, दिनांक 18.05.26, धारा 305/331(3) बीएनएस के तहत दर्ज एक अन्य मामले में भी पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह मामला शहरमनि देवी, पति रामचंद्र महतो, निवासी काटमकुली के आवेदन पर दर्ज किया गया था।
वादिनी ने आरोप लगाया था कि 15 मई की रात आरोपी घर में जबरन घुसकर एक जोड़ी पायल और 10 हजार रुपये नकद चोरी कर ले गए थे। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए जलेश्वर महतो और अबुतलहा अंसारी को गिरफ्तार कर लिया तथा उनके पास से चोरी की रकम में से 5 हजार रुपये बरामद किए।
गिरफ्तार आरोपी :
अबुतलहा अंसारी (31 वर्ष), निवासी काटमकुली
महाराज उर्फ जलेश्वर महतो (38 वर्ष), निवासी काटमकुली
छापेमारी टीम में शामिल पुलिस पदाधिकारी
दोनों मामलों के खुलासे में पिठौरिया थाना प्रभारी पु०अ०नि० सतीश कुमार-1 के नेतृत्व में पु०अ०नि० सत्यदेव प्रसाद, पु०अ०नि० संजय कुमार, स०अ०नि० उमाशंकर सिंह, स०अ०नि० संतोष महतो एवं सशस्त्र बल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
रिपोर्टर : राशीद अंसारी

No Previous Comments found.