आकाशीय बिजली का कहर, वज्रपात की चपेट में आने से तीन भैंसों की मौत
बुढमू : बुढमू प्रखंड के कोटारी गांव में आकाशीय बिजली गिरने से तीन भैंसों की मौत हो गई। मृत भैंसें गांव निवासी मनू उरांव की बताई जा रही हैं। इस घटना से पशुपालक को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है।
जानकारी के अनुसार, भैंसें गांव के समीप चर रही थीं। इसी दौरान अचानक मौसम खराब हो गया और तेज गर्जना के साथ वज्रपात हुआ। आकाशीय बिजली की चपेट में आने से तीनों भैंसों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पशुपालक को सांत्वना दी।
ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित पशुपालक को उचित मुआवजा देने की मांग की है। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है। प्रशासन को मामले की जानकारी दे दी गई है तथा आवश्यक कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू की जा रही है।
रिपोर्टर : राशीद अंसारी

No Previous Comments found.