मुहर्रम को लेकर बुढ़मू थाना में आज शांति समिति की बैठक।।
बुढ़मू : मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने तथा क्षेत्र में विधि-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से आज (20 जून) अपराह्न 4 बजे बुढ़मू थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई है।
बैठक में थाना क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, प्रबुद्धजनों, जनप्रतिनिधियों, पत्रकारों तथा प्रशासनिक अधिकारियों को आमंत्रित किया गया है। बैठक के दौरान मुहर्रम पर्व के आयोजन, सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन एवं आपसी भाईचारा बनाए रखने जैसे विषयों पर चर्चा की जाएगी।
थाना प्रभारी नवीन शर्मा ने सभी संबंधित लोगों से बैठक में उपस्थित होकर प्रशासन का सहयोग करने और अपने सुझाव देने की अपील की है। उनका कहना है कि पर्व के दौरान शांति एवं सौहार्द बनाए रखने में आम जनता की सहभागिता महत्वपूर्ण है।
रिपोर्टर : राशीद अंसारी
No Previous Comments found.