राँची -गुमला मार्ग पर सफर हुआ महंगा,रविवार से पतराचोली टोल प्लाजा चालू
रांची : भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-23 (NH-23) के राँची -पिस्का -पलमा खंड (किमी 2.900 से किमी 26.000) पर निर्मित सड़क के उपयोग के लिए पतराचोली टोल प्लाजा (ग्राम-पतराचोली, जिला-राँची) पर उपयोगकर्ता शुल्क (टोल टैक्स) शुरू करने की सार्वजनिक सूचना जारी कर दी है. यह नया टोल शुल्क 26 जुलाई 2026 की मध्यरात्रि (00:00 बजे) से प्रभावी हो गया है.इसके शुरू होते ही राँची से बेड़ो, गुमला, सिमडेगा व लोहरदगा की ओर आने-जाने वाले सभी व्यावसायिक और निजी वाहनों को तय दर के अनुसार टोल चुकाना होगा.
एनएचआईए द्वारा जारी आधिकारिक दरों के अनुसार, वाहनों की श्रेणी के हिसाब से एकल यात्रा, 24 घंटे के भीतर वापसी, मासिक पास और जिले के भीतर पंजीकृत व्यावसायिक वाहनों के लिए दरें तय कर दी गई हैं.
जानें कितना लगेगा टोल शुल्क
कार, जीप, वैन
एकल:-40 रुपया
वापसी: 60 रुपया
मासिक: 1,365 रूपया
हल्के वाणिज्यिक और मिनी बस:
एकल: 65,
वापसी: 100 रुपया
मासिक: 2,210 रुपया
बस और ट्रक (2-Axle)
एकल: 140 रुपया
वापसी: 210 रुपया मासिक: 4,630
3-एक्सल वाहन
एकल: 150 रूपया
वापसी: 225 रुपया
टोल प्लाजा के 20 किलोमीटर के दायरे में रहने वाले स्थानीय लोगों के गैर-व्यावसायिक (निजी) वाहनों के लिए राहत दी गई है. उनके लिए मासिक पास की दर ₹360 प्रति माह निर्धारित की गई है.
रिपोर्टर : नदीम दानिश
No Previous Comments found.