लगातार छठी बार रांची जिला दुर्गा पूजा समिति के उपाध्यक्ष बने शुभम सिन्हा।।

बुढ़मू :  दुर्गा पूजा को लेकर रांची में तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी को लेकर टैगोर हिल के समीप आशीर्वाद बैंक्वेट हॉल में रांची जिला दुर्गा पूजा समिति की वार्षिक बैठक आयोजित की गई। बैठक में समिति की नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन किया गया।

बैठक में राजेंद्र सिंह को जिला अध्यक्ष, मुनचुन राय, विक्की यादव एवं अशोक पुरोहित को मुख्य संरक्षक, मनोज गुप्ता को कार्यकारी अध्यक्ष तथा शुभम सिन्हा को जिला उपाध्यक्ष बनाया गया। शुभम सिन्हा लगातार छठी बार जिला उपाध्यक्ष चुने गए हैं।
इस अवसर पर शुभम सिन्हा ने कहा कि लगातार छठी बार समिति ने उन पर विश्वास जताया, यह उनके लिए हर्ष और गौरव का विषय है। उन्होंने समिति के संरक्षकों, सलाहकारों एवं सभी पदाधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
उन्होंने कहा कि जिस निष्ठा और समर्पण के साथ अब तक मां भवानी की सेवा में योगदान देते आए हैं, उसी भावना के साथ आगे भी मां के महाप्रयोजन में अपना योगदान देते रहेंगे। उन्होंने कहा कि जीवन पर्यंत दुर्गा पूजा समिति के कार्यों में पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ सहयोग करते रहेंगे।

 रिपोर्टर : राशीद अंसारी 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.