सीएचसी बुढ़मू का विधायक प्रतिनिधि ने किया निरीक्षण
राँची : विधायक प्रतिनिधि शमीम बड़ेहार ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बुढ़मू का निरीक्षण कर अस्पताल की स्वास्थ्य व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न विभागों एवं वार्डों का भ्रमण कर मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान लंबे समय से खराब पड़ी एक्स-रे मशीन को दुरुस्त किए जाने की जानकारी दी गई। वहीं ब्लड जांच, फार्मेसी सहित अन्य विभागों के कर्मचारी एवं स्वास्थ्य केंद्र के सभी स्टाफ उपस्थित पाए गए।
इस अवसर पर शमीम बड़ेहार ने कहा कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बुढ़मू में मरीजों का उपचार किया जा रहा है। उन्होंने क्षेत्र के लोगों से अपील की कि किसी भी प्रकार की बीमारी होने पर सबसे पहले सीएचसी बुढ़मू पहुंचकर चिकित्सकीय सलाह लें। उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ने पर चिकित्सकों की सलाह के अनुसार ही मरीजों को अन्य अस्पतालों में ले जाएं, जिससे अनावश्यक खर्च से बचा जा सके।
मौके पर प्रखंड अंजुमन के खजांची अकील खान, प्रभारी डॉ. तारिक अनवर, उप सदर कुद्दूस अंसारी, सलाहकार इदरीश अंसारी, उप सचिव इरशाद अंसारी सहित अन्य लोग मौजूद थे।
रिपोर्टर : राशीद अंसारी

No Previous Comments found.