चैनगड़ा के गम्हरिया में भव्य जितिया मेला आयोजित विधायक प्रतिनिधि गोपाल तिवारी व शमीम बड़ेहार ने किया उद्घाटन, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़।।

बुढ़मू :  प्रखंड अंतर्गत चैनगड़ा पंचायत के गम्हरिया में गुरुवार को भव्य जितिया मेला का आयोजन किया गया। मेले का उद्घाटन विधायक प्रतिनिधि गोपाल तिवारी एवं शमीम बड़ेहार ने अन्य अतिथियों के साथ संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं श्रद्धालु मौजूद रहे।

मौके पर विधायक प्रतिनिधि गोपाल तिवारी ने कहा कि गम्हरिया की जितिया पूजा पद्धति अपने आप में अद्भुत और विशेष है। इस तरह के धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन हमारी परंपरा और संस्कृति को जीवंत बनाए रखने का काम करते हैं।
वहीं शमीम बड़ेहार ने कहा कि कांके विधायक सुरेश बैठा को भी मेले में शामिल होना था, लेकिन झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की माता जी के अंतिम संस्कार में नेमरा जाने के कारण वे कार्यक्रम में शामिल नहीं हो सके। उन्होंने कहा कि विधायक की अनुपस्थिति कार्यक्रम में सभी लोगों को महसूस होगी।
मेले में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जाकिर हुसैन, प्रखंड अध्यक्ष बलराम साहू, प्रखंड प्रतिनिधि बबलू उरांव, कुद्दुस अंसारी, विनीता देवी, अंसारुल अंसारी, अमीरुल हक, शिवनारायण मुंडा, मुखिया देवंती देवी, राजेंद्र लोहार, सुरेश मुंडा, अगम लाल महतो एवं चिंतामणि मिंज सहित सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण और श्रद्धालु उपस्थित थे। मेले को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखा गया।

रिपोर्टर : राशीद अंसारी 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.