बुढ़मू में नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप, पॉक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज।।
बुढ़मू : बुढ़मू थाना क्षेत्र में नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक सुनील कुमार यादव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी सहेदा गांव का निवासी बताया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मामले को लेकर बुढ़मू थाना में कांड संख्या 65/26 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 64 तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 4 और 6 के तहत मामला दर्ज किया है।
मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। नाबालिग से जुड़े इस संवेदनशील मामले में पुलिस की कार्रवाई के बाद क्षेत्र में घटना को लेकर चर्चा है।
रिपोर्टर : राशीद अंसारी

No Previous Comments found.