दुख की घड़ी में हेमंत सोरेन के साथ खड़े दिखे पप्पू यादव और आजाद अंसारी, जनसेवा के कार्यों पर भी हुई चर्चा

रांची : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के परिवार में मातृशोक के बीच सांसद पप्पू यादव और आजाद जनता दरबार के डायरेक्टर मोहम्मद आजाद अंसारी ने उनसे मुलाकात कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। इस दौरान दोनों ने मुख्यमंत्री के प्रति सहानुभूति जताते हुए दुख की इस घड़ी में उनके साथ खड़े रहने का भरोसा दिया।

मुलाकात के दौरान सामाजिक सरोकारों और जनसेवा से जुड़े कार्यों पर भी चर्चा हुई। मोहम्मद आजाद अंसारी के नेतृत्व में आजाद जनता दरबार की पूरी टीम इस मौके पर मौजूद रही। वहीं, मौलाना अनवारूल हक नदवी ने भी मुलाकात में शिरकत की और अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।इस मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मोहम्मद आजाद अंसारी और उनकी टीम की ओर से किए जा रहे जनसेवा के कार्यों की सराहना की। वहीं, सांसद पप्पू यादव ने भी आजाद अंसारी के सामाजिक कार्यों की प्रशंसा की। चर्चा के दौरान समाज के जरूरतमंद लोगों तक सहायता पहुंचाने और जनहित से जुड़े कार्यों के महत्व पर भी बातचीत हुई।

मुलाकात का मुख्य उद्देश्य दुख की इस घड़ी में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के प्रति संवेदना प्रकट करना और उनके साथ अपनी एकजुटता जताना रहा। साथ ही, जनसेवा और सामाजिक जिम्मेदारियों को लेकर हुई चर्चा ने इस मुलाकात को एक मानवीय और सामाजिक संदर्भ भी दिया।यह मुलाकात संवेदना, मानवीय रिश्तों और जनसेवा के प्रति प्रतिबद्धता का संदेश देती नजर आई।

रिपोर्टर : नदीम दानिश 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.