मध्यरात्री भीषण आग, सब कुछ खाक घर और दुकान पूरी तरह जले
रत्नागिरी - दापोली तालुका के सकलोली गांव से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है, जहां देर रात करीब 2 बजे अचानक भीषण आग लग गई। इस आग में स्थानीय निवासी जगदीश तलाठी का घर और दुकान पूरी तरह जलकर राख हो गया। आग इतनी तेज थी कि कुछ ही देर में सब कुछ खाक हो गया। शुरुआत में किसी को आग का अंदाजा नहीं हुआ, लेकिन जैसे ही लपटें तेज हुईं, गांव के लोग मौके पर पहुंचे और आग बुझाने की कोशिश शुरू की। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक भारी नुकसान हो चुका था। घर का सारा सामान और दुकान का पूरा माल जल गया। राहत की बात ये है कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई,लेकिन परिवार को बड़ा आर्थिक झटका लगा है।
रिपोर्टर - सागर कदम


No Previous Comments found.