एम. आय. हजवानी स्कूल का 12वीं रिजल्ट 100%, साइंस और कॉमर्स में शानदार प्रदर्शन
रत्नागिरी - जिले के खेड स्थित एम. आय. हजवानी इंग्लिश मीडियम स्कूल एंड जूनियर कॉलेज ने इस वर्ष 12वीं (एचएससी) परीक्षा में 100% रिजल्ट दर्ज कर अपनी परंपरा कायम रखी है। महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक शिक्षा मंडल, पुणे द्वारा आयोजित फरवरी-मार्च 2026 की परीक्षा में संस्थान के सभी विद्यार्थियों ने सफलता हासिल की।
साइंस स्ट्रीम में उत्कृष्ट प्रदर्शन
साइंस शाखा से कुल 54 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए थे। इनमें अमान मुनावर कडवेकर ने 87% अंक के साथ प्रथम स्थान हासिल किया। अलमा ताहिरखान साखरकर ने 85% के साथ दूसरा स्थान, जबकि रिबना मोहम्मदअली उतरकर ने 76.67% के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया।
कॉमर्स स्ट्रीम में टॉपर्स का दबदबा
कॉमर्स शाखा से 58 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। मोहम्मद जाहिद सादिक बिजले ने 91.83% के साथ पहला स्थान हासिल किया। नाबिया नियाज रावल 89.33% के साथ दूसरे और अमीना अफजल ठाकूर 88.33% के साथ तीसरे स्थान पर रहीं। इस शानदार सफलता से संस्थान का नाम एक बार फिर रोशन हुआ है। विद्यार्थियों के इस प्रदर्शन की हर तरफ सराहना हो रही है।
शिक्षकों और प्रबंधन की भूमिका अहम
इस सफलता के पीछे शिक्षकों की मेहनत और मार्गदर्शन की बड़ी भूमिका रही। शिक्षक मुबिन खोत,शोएब बुरोंडकर,शहाब चोगले,रॉय सर,भवानी सर,आफरीन खोत,तनजीम चोगले, शगुफ्ता कादिरी,सिमरन मुसा और फरहीन मुतव्वली ने विद्यार्थियों को निरंतर मार्गदर्शन दिया। संस्था के अध्यक्ष बशीरभाई हजवानी,संचालक मंडल और मुख्याध्यापिका सलवा तिसेकर ने सभी सफल विद्यार्थियों का अभिनंदन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
रिपोर्टर - सागर कदम

No Previous Comments found.