थाना अमहिया पुलिस की कार्यवाही,जुआँ फड़ मे रेड कार्यवाही कर जुआरियों को पकड़कर जुआं एक्ट के तहत कार्यवाही की गई
मध्यप्रदेश : रीवा जिले से है जहां पुलिस अधीक्षक रीवा शैलेंद्र सिंह चौहान,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती आरती सिंह,नगर पुलिस अधीक्षक डॉ रितु उपाध्याय के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी अमहिया उपनिरीक्षक शिवा अग्रवाल ने थाना स्टाफ के साथ मिलकर जुआं की फड़ मे हार जीत की बाजी लगाने वाले जुआरियों के विरुध्द 13 जुआं एक्ट का अपराध पंजीबध्द किया गया।मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 01/03/2026 को क्षेत्र भ्रमण के दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि गल्ला मंडी अमहिया में कुछ जुआड़ियान तास के पत्ते से हार जीत की बाजी लगाकर जुआ खेल रहे हैं उक्त विश्वनीय मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम द्वारा मुखबिर के बताये स्थान पर दबिश दी गई एवं घेराबंदी कर पकड़ा गया एवं उनसे नाम पता पूछा गया जो अपना नाम क्रमशः
1- अमित मिश्रा पिता पंचू लाल मिश्रा उम्र 45 वर्ष निवासी गुढ चौराहा थाना बिछिया जिला रीवा
2- कमलेश सिंह वैश्य पिता रामाधार सिंह वैश्य उम्र 45 वर्ष निवासी अमहिया थाना अमहिया जिला रीवा
3- मोहम्मद असलम पिता मरहूम असलम हाफिज उम्र 48 वर्ष निवासी बड़ी दरगाह के बगल में थाना अमहिया जिला रीवा
4- मोहम्मद शहीद अंसारी पिता मोहम्मद जहूल अंसारी उम्र 46 वर्ष निवासी पुरानी आबकारी तरहटी थाना कोतवाली जिला रीवा
5- पुरुषोत्तम दास गुप्ता पिता गयादीन प्रसाद गुप्ता उम्र 52 वर्ष निवासी रानीगंज थाना सिटी कोतवाली जिला रीवा
6- अशोक कुमार गुप्ता पिता स्वर्गीय कन्हैया लाल गुप्ता उम्र 40 वर्ष निवासी अर्जुन नगर थाना अमरिया जिला रीवा
7- रामलाल सोनी पिता शिव प्रसाद सोनी उम्र 62 वर्ष निवासी विशाल मेगा मार्ट के सामने और राहत थाना अमहिया जिला रीवा
8- सरजीत प्रसाद साकेत पिता रामावतार साकेत उम्र 58 वर्ष निवासी इंदिरा नगर टीडीएस गार्डन के पास थाना सामान जिला रीवा का होना बताये उक्त पकड़े गये सभी आरोपियों की पृथक- पृथक तलाशी ली जाकर फड़ एवं पास से मिलाकर कुल 7300 रूपये एवं तास के 52 पत्ते मुताबिक जब्ती पत्रक के समक्ष गवाहों के जब्त कर कब्जे पुलिस लिया जाकर वीडियो ग्राफी करायी गयी आरोपीगण उपरोक्त का यह कृत्य अपराध धारा 13 जुआं एक्ट के तहत दण्डनीय पाये जाने तथा प्रकरण में सात वर्ष से कम की सजा का प्रावधान होने से आरोपीगणों को पृथक- पृथक धारा 35 (ग)BNS की नोटिस देकर माननीय न्यायालय उपस्थित होने हेतु पाबंद किया गया ।
कुल जप्त मसरुका
52 तास के पत्ते एवं नकदी 7300 रु
महत्वपूर्ण भूमिका
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी उपनिरीक्षक शिवा अग्रवाल प्र.आर.केमला प्रजापति, आरक्षक कौशलेंद्र सिंह परिहार,आरक्षक शंकर दत्त जायसवाल,आर. दिवाकर
तिवारी,आर शिवाकांत शर्मा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
रिपोर्टर : अर्जुन तिवारी

No Previous Comments found.