अ.भा.ब.स. सप्रदेश सचिव पंडित सतीश चौबे का जन्म दिवस धूमधाम से मना,रीवा जिले के सामाजिक कार्यकर्ताओं ने दी बधाई
रीवा : सामाजिक क्षेत्र के वरिष्ठ व्यक्तित्व एवं सभी के प्रिय पंडित सतीश चौबे का जन्म दिवस जिले भर में उत्साह और सामाजिक सौहार्द के साथ मनाया गया। इस अवसर पर रीवा जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए सामाजिक कार्यकर्ता बंधुओं ने एकजुट होकर चौबे जी को जन्म दिवस की विशेष बधाई दी। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवाओं, वरिष्ठजनों एवं समाजसेवियों ने भाग लिया।
सामाजिक कार्यकर्ताओं ने पंडित सतीश चौबे जी के समाज के प्रति समर्पण, मार्गदर्शन और निरंतर सेवा कार्यों की सराहना की। वक्ताओं ने कहा कि दादा भाई हमेशा जरूरतमंदों के साथ खड़े रहते हैं और युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणा स्रोत हैं।
इस दौरान केक काटकर, पुष्पगुच्छ भेंट कर एवं शॉल-श्रीफल से सम्मानित कर चौबे जी का अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित जनों ने उनके दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की।पंडित सतीश चौबे ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सामाजिक एकता और सेवा भाव ही असली ताकत है। उन्होंने युवाओं से समाजहित में आगे आने का आह्वान भी किया।
रिपोर्टर : अर्जुन तिवारी
No Previous Comments found.