सेमरिया पुलिस की बड़ी सफलता,24 घंटे के भीतर चोरी गया पिकअप बरामद, 5 लाख का वाहन किया जब्त

मध्यप्रदेश : रीवा जिले से है जहां सेमरिया थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चोरी गए टाटा कंपनी के छोटा हाथी पिकअप वाहन को महज 24 घंटे के भीतर बरामद कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने करीब 5 लाख रुपये मूल्य का वाहन बरामद कर लिया है।पुलिस अधीक्षक डॉ. गुरकरण सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संदीप मिश्रा एवं एसडीओपी रूपेंद्र धुर्वे के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी शिवा अग्रवाल के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया।

पुलिस के अनुसार, फरियादी ने थाना सेमरिया में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसका टाटा कंपनी का छोटा हाथी पिकअप (क्रमांक MP19L1848) अज्ञात चोर चोरी कर ले गए हैं। शिकायत के आधार पर थाना सेमरिया में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 303(2) के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।जांच के दौरान पुलिस टीम ने घटनास्थल एवं आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर वाहन की तलाश शुरू की। लगातार प्रयासों के बाद पुलिस ने चोरी गया पिकअप ग्राम पुर्वा स्थित बसामन मामा के पास से बरामद कर लिया। पूरी कार्रवाई महज 24 घंटे के भीतर पूरी कर ली गई।

बरामद वाहन
टाटा कंपनी का छोटा हाथी पिकअप(क्रमांक MP19L1848)
अनुमानित कीमत: ₹5 लाख
इन पुलिसकर्मियों की रही सराहनीय भूमिका
थाना प्रभारी शिवा अग्रवाल, उप निरीक्षक ललन सिंह नेताम, सहायक उप निरीक्षक राम शिरोमणि सिंह बघेल,सहायक उप निरीक्षक गिरजा प्रसाद पाण्डेय,प्रधान आरक्षक हफीजुर्रहमान, प्रधान आरक्षक प्रमोद अग्निहोत्री,आरक्षक प्रबल त्रिपाठी एवं आरक्षक जितेंद्र बागरी।सेमरिया पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई की क्षेत्र में सराहना की जा रही है। इससे वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने और लोगों में पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ाने में मदद मिलेगी।

रिपोर्टर : अर्जुन तिवारी 

 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.