सेमरिया पुलिस का नशे के सौदागरों पर बड़ा शिकंजा! 520 नशीली टैबलेट के बाद सप्लायर गिरफ्तार
रीवा : संजू-रेखा दंपती से पूछताछ में खुला राज,बकिया से नशीली टैबलेट सप्लाई करने वाला अंकित तिवारी पुलिस के हत्थे चढ़ा। दरअसल पूरा मामला रीवा जिले के सेमरिया थाना क्षेत्र से है जहां नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ सेमरिया थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रतिबंधित नशीली टैबलेट की सप्लाई करने वाले कथित सह आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी अंकित तिवारी (21), निवासी ग्राम बकिया,थाना रामपुर बाघेलान,जिला सतना को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी के खिलाफ पूर्व में हत्या सहित अन्य गंभीर अपराध भी दर्ज हैं।
मामला उस समय सामने आया जब सेमरिया पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए संजू उर्फ संजय गुप्ता और उसकी पत्नी सुरेखा उर्फ रेखा गुप्ता, निवासी वार्ड क्रमांक-1 सेमरिया,के कब्जे से 65 पत्तों में 520 नग PYEEVON SPAS PLUS टैबलेट/कैप्सूल बरामद किए। पुलिस ने इनकी कीमत करीब 4,824 रुपये बताई है। इसके अलावा नशीली टैबलेट की बिक्री से प्राप्त 10,615 रुपये भी जब्त किए गए।
पूछताछ में खुला सप्लाई नेटवर्क
पुलिस की पूछताछ में संजू और रेखा ने कथित तौर पर अंकित तिवारी निवासी बकिया से नशीली टैबलेट खरीदकर बिक्री करने की जानकारी दी। दोनों आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जा चुका है और वे न्यायिक अभिरक्षा में हैं।
इसके बाद पुलिस ने अंकित तिवारी की तलाश शुरू की। मुखबिर तंत्र की मदद से उसे दस्तयाब कर पूछताछ की गई। पुलिस के अनुसार पूछताछ के दौरान अंकित ने संजू गुप्ता को नशीली टैबलेट बिक्री के लिए उपलब्ध कराने की बात स्वीकार की। इसके बाद पुलिस ने गिरफ्तारी का कारण बताते हुए उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।
हत्या जैसे गंभीर अपराध में भी दर्ज है मामला
पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार अंकित तिवारी के खिलाफ पूर्व में हत्या कारित करने जैसे गंभीर अपराध सहित अन्य मामले दर्ज हैं। ऐसे में नशीली दवाओं की सप्लाई के मामले में उसकी गिरफ्तारी ने इस अवैध कारोबार के नेटवर्क को लेकर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।
पुलिस की कार्रवाई से नशे के कारोबारियों में हड़कंप पुलिस अधीक्षक रीवा डॉ. गुरकरन सिंह के मार्गदर्शन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संदीप मिश्रा के निर्देशन, एसडीओपी रूपेंद्र धुर्वे के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी सेमरिया शिवा अग्रवाल के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। पुलिस की इस कार्रवाई को अवैध नशीली दवाओं के कारोबार के खिलाफ महत्वपूर्ण कार्रवाई माना जा रहा है।
सराहनीय भूमिका
सउनि.रामशिरोमणि सिंह बघेल,प्रधान आरक्षक प्रमोद अग्निहोत्री,आरक्षक प्रबल त्रिपाठी,आरक्षक राहुल कुमार, आरक्षक जितेन्द्र बागरी एवं आरक्षक विवेक सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
रिपोर्टर : अर्जुन तिवारी
No Previous Comments found.