नेताजी मुलायम सिंह यादव की याद में 10 अक्टूबर को निकलेगी साइकिल न्याय यात्रा- अमरेश पटेल
रीवा : समाजवादी पार्टी के संस्थापक उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भारत के पूर्व रक्षा मंत्री नेताजी स्व. मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि 10 अक्टूबर को विवेकानंद पार्क रीवा में विचार गोष्ठी आयोजित कर मनाई जाएगी। विचार गोष्ठी उपरांत साइकिल न्याय यात्रा का शुभारंभ किया जाएगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सपा के राष्ट्रीय सचिव शिव सिंह होंगे तथा अध्यक्षता जिला अध्यक्ष अमरेश पटेल करेंगे। कार्यक्रम में प्रदेश एवं जिला स्तर तथा प्रमुख इकाइयों के सपा नेता शामिल होंगे। पीडीए साइकिल न्याय यात्रा कॉलेज चौराहा से प्रारंभ होकर शिल्पी प्लाजा प्रकाश चौराहा स्टैचू चौराहा खन्ना चौराहा होते हुए कलेक्ट्रेट कार्यालय स्थित डॉ भीमराव अंबेडकर प्रतिमा स्थल पहुंचेगी। जहां संविधान निर्माता बाबा साहब को श्रृद्धा सुमन अर्पित कर नेताजी स्व. मुलायम सिंह यादव के जन्मदिवस आगामी 22 नवंबर 2026 तक न्याय यात्रा जारी रखने का ऐलान किया जाएगा।पार्टी के सभी साथी एवं पदाधिकारी पार्टी की पोशाक के साथ एक -एक साइकिल लेकर 10 अक्टूबर को दोपहर 1:00 बजे कॉलेज चौराहा स्थित विवेकानंद पार्क पहुंचने का कष्ट करें। उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी जय पटेल ने दी है।
रिपोर्टर : अर्जुन तिवारी

No Previous Comments found.