14 वर्षीय मासूम विवेक तिवारी लापता,देवगांव से गायब
रीवा - जिले के मनगवां तहसील क्षेत्र अंतर्गत ग्राम देवगांव से एक 14 वर्षीय मासूम बालक विवेक तिवारी के लापता होने की खबर ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है।विवेक के अचानक लापता हो जाने से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। माता-पिता की आंखें बेटे की राह ताकते-ताकते सूख चुकी हैं, लेकिन विवेक का अब तक कोई सुराग नहीं मिला है।
नाम: विवेक तिवारी
उम्र: 14 वर्ष
पिता का नाम: श्री अमृत लाल तिवारी
निवासी: ग्राम देवगांव, पोस्ट देवगांव
तहसील: मनगवां
जिला: रीवा (मध्य प्रदेश)
परिजनों के अनुसार 01फरवरी 2026 को विवेक खेत से दोपहर 2.30PM पर घर के लिए निकला था लेकिन वापस घर नहीं पहुंचा आज 13दिन बीतने के बाद तक पुलिस के हाथों विवेक का कोई सुराग नहीं लगा। हर बीतता पल परिवार के लिए किसी सदमे से कम नहीं है। मां का रो-रोकर बुरा हाल है और पिता दर-दर भटककर अपने बेटे की तलाश कर रहे हैं।
आपकी एक छोटी-सी मदद, किसी का सब कुछ लौटा सकती हैयदि किसी भी व्यक्ति को विवेक तिवारी के बारे में कोई भी जानकारी मिले, या वह कहीं दिखाई दे, तो कृपया बिना देर किए नीचे दिए गए नंबर पर संपर्क करें:
???? संपर्क नंबर: 8889158834
या फिर अपने नजदीकी पुलिस थाना, डायल 112 पर तत्काल सूचना दें। यह सिर्फ एक खबर नहीं, एक मां की पुकार, एक पिता की उम्मीद और एक मासूम की जिंदगी का सवाल है।कृपया इस खबर को अधिक से अधिक साझा करें, ताकि विवेक तिवारी सुरक्षित अपने घर लौट सके।
रिपोर्टर - अर्जुन तिवारी


No Previous Comments found.