अतरैला तिराहे में NCC कंपनी द्वारा खोदी गयी सड़क में फंसा हाइवा,कई घंटों तक रास्ता रही जाम।

रीवा - जिले के नेशनल हाइवे 135-B अतरैला बाजार की सड़क को NCC कंपनी द्वारा खोद कर छोड़ दिया गया है जिससे सड़क पूरी तरह से गढ्डों में तब्दील हो गई है। जिससे प्रतिदिन लोग दुर्घटना का शिकार हो रहे है और हैवी वाहन उस गड्ढे नुमा सड़क पर फंस रहे हैं इसके बाद भी कंपनी के द्वारा कोई ठोस कदम नही उठाये जा रहे है। जोकि लोगो के लिए परेशानी का शबव बना हुआ है।समाजसेवियों द्वारा सड़क को लेकर संबंधित विभाग में कई बार शिकायतें की जा चुकी हैं और खबर का प्रकाशन भी किया जा रहा है इसके बावजूद भी जल निगम विभाग और जिला प्रशासन के द्वारा ध्यान नही दिया जा रहा है।बताया जाता है कि बीती रात्रि एक हाइवा भी इसी दलदल नुमा सड़क मे फंस गया, जिसके कारण रास्ता पूरी तरह से जाम हो गई,जिससे लोगो को आने जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है लेकिन जिम्मेदार अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौन है। सवाल यही की आखिर जनप्रतिनिधियों,जिला प्रशासन और विभाग की क्या मजबूरी है जोकि NCC कम्पनी के भ्रष्टाचार पर कोई बोलने और कार्यवाही करने की हिम्मत नही कर रहा है?

रिपोर्टर - अर्जुन तिवारी 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.