आईजी रीवा जोन गौरव राजपूत के द्वारा चलाए जा रहे आपरेशन प्रहार 2 को मिली एक और सफलता
रेवा - पुलिस अधीक्षक रीवा शैलेन्द्र सिंह अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आरती सिंह,सीएसपी रितु उपाध्याय के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी अमहिया ने स्टाफ सहित एनडीपीएस के 2 मामलों और लूट के मामले में फरार शातिर अपराधी विकास साहू और इब्बू उर्फ इमरान शाह को किया गिरफ्तार,दोनों पर रीवा सतना मऊगंज सहित कई जिलों में दर्ज हैं कई आपराधिक प्रकरण,
आरोपियों के कब्जे से एक स्विफ्ट कार और एक लाख रुपय सहित कई महत्वपूर्ण साक्ष्य पुलिस ने किए जप्त। दरमियानी रात्रि मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई की पूर्व के एन.डी.पी.एस. के अपराध में फरार आरोपी विकास साहू अपने साथी इमरान शाह उर्फ इब्बू के साथ एक सफेद रंग की स्विफ्ट डिजायर कार में बंधान मोहल्ला के पास रोड के किनारे कार में बैठा हुआ है सूचना की तस्दीक हेतु थाना अमहिया पुलिस द्वारा मुखबिर के बताए स्थान पर रेड कार्यवाही की गई जहाँ पर एक सफेद रंग की स्विफ्ट कार खड़ी दिखी जिसे अमहिया पुलिस द्वारा घेरा बंदी कर कार में बैठे दोनो व्यक्तियों को पकड़कर कार में बायीं तरफ बैठे व्यक्ति से उसका नाम पता पूछा गया तो वह व्यक्ति अपना नाम विकास साहू पिता रामकरन साहू उम्र 27 वर्ष निवासी निपनिया वार्ड क्रमांक 01 थाना सिटी कोतवाली जिला रीवा का होना बताया जो थाना अमहिया के पूर्व के एनडीपीएस अपराध में फरार था एवं दूसरा व्यक्ति जो ड्राइवर सीट में बैठा था अपना नाम इमरान शाह उर्फ इब्बू पिता मुन्ना शाह उम्र 26 वर्ष निवासी बड़ी दरगाह के पास वार्ड क्रमांक 23 थाना अमहिया जिला रीवा का होना बताया, पूछताछ पर आरोपी विकास साहू द्वारा अपने साथी इमरान शाह उर्फ इब्बू से नशीली कफ सीरफ खरीदकर ग्राहकों को विक्रय करना बताया एवं इमरान शाह उर्फ इब्बू द्वारा नशीली कफ सीरफ इलाहाबाद उ.प्र. से अज्ञात व्यक्ति से खरीदकर रीवा में ग्राहकों को विक्रय करना बताया गया दोनों आरोपी गणों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय रीवा के समक्ष पेश किया गया। इस कार्रवाई के दौरान आरोपियों के पास से 100000/- (एक लाख रुपये नकद), 02 स्क्रीन टच मोबाइल, एक स्विफ्ट डिजायर कार कुल कीमती 11 लाख रुपए की मशरूका जब्त की गई। इस कार्रवाई में अमहिया थाना प्रभारी उपनिरीक्षक शिवा अग्रवाल, उपनिरीक्षक आर.एन. बागरी, प्रधान आरक्षक केमला प्रसाद,आरक्षक आशीष,आर. विकास तिवारी, आर.शंकरदत्त जयसवाल, आर.दिवाकर तिवारी,आर. कौशलेन्द्र,आर. श्याम पाण्डेय की सराहनीय भूमिका रही।
रिपोर्टर - अर्जुन तिवारी

No Previous Comments found.