अमहिया थाना पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा गया न्यायालय
रीवा : पुलिस अधीक्षक रीवा शैलेन्द्र सिंह चौहान ,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती आरती सिंह के निर्देशन में तथा नगर पुलिस अधीक्षक डॉ.रितु उपाध्याय के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी अमहिया उपनिरीक्षक शिवा अग्रवाल ने थाना स्टाफ के साथ मिलकर मोटरसाइकिल चोरी के आरोपी को पकड़ा ।इस दौरान मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए थाना प्रभारी शिवा अग्रवाल ने बताया कि फरियादी अनुज सिंह निवासी द्वारिका नगर थाना अमहिया जिला रीवा द्वारा थाना में उपस्थित होकर रिपोर्ट कराई गई की पी.के. स्कूल के पीछे रीवा से उनकी मोटरसाइकिल बजाज पल्सर क्रमांक MP53ML6895 अज्ञात आरोपी द्वारा दिनांक 14.04.26 को चोरी कर ले गया है,रिपोर्ट पर थाना अमहिया में अपराध पंजीबद्ध किया जाकर विवेचना के दौरान आरोपी मोहित सोंधिया पिता जगदीश सोंधिया उम्र 18 वर्ष निवासी कटरा मोहल्ला बिछिया थाना बिछिया जिला रीवा के कब्जे से प्रकरण सदर में चोरी गई मोटरसाइकिल पल्सर क्रं MP53ML6895 को जप्त किया जाकर आरोपी को गिरफ्तार किया जाकर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया जहां से आरोपी को न्यायालय रीवा द्वारा जेल भेजा गया है।जप्त मोटरसाइकिल की कीमत लगभग 1लाख 50 हज़ार बताई जा रही है।
इस कार्रवाई के दौरान अमहिया थाना प्रभारी उपनिरीक्षक शिवा अग्रवाल,प्र.आर.अरुणकांत द्विवेद,आर.विकाश तिवारी, आर.शंकरदत्त,आर.दिवाकर तिवारी व योगेश सिंह की सराहनीय भूमिका रही।
रिपोर्टर : अर्जुन तिवारी


No Previous Comments found.