जनसुनवाई में संवेदनशीलता की मिसाल, वृद्ध को मिली सुनने की मशीन
रीवा : रीवा कलेक्ट्रेट में आयोजित जनसुनवाई एक बार फिर संवेदनशीलता और त्वरित समाधान की मिसाल बन गई। जनसुनवाई में पहुंचे एक बुजुर्ग की समस्या सुनकर रीवा कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी ने तत्काल पहल करते हुए उन्हें सुनने की मशीन उपलब्ध कराई।
कलेक्टर की इस पहल से बुजुर्ग के चेहरे पर खुशी लौट आई। जनसुनवाई में भावुक पल देखते ही बनता था। मौजूद लोगों ने भी प्रशासन की त्वरित कार्रवाई की सराहना की।
रीवा प्रशासन का कहना है कि जनसुनवाई अब शिकायत का नहीं,समाधान का मंच बन रही है। लोगों की समस्याओं को प्राथमिकता पर लेकर मौके पर ही निपटाने का प्रयास किया जा रहा है।
रिपोर्टर : अर्जुन तिवारी

No Previous Comments found.