नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, अमहिया पुलिस ने भेजा जेल

रेवा : अमहिया थाना पुलिस ने नाबालिग बालिका को जान से मारने की धमकी देकर दुष्कर्म करने के आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक रीवा डॉ. गुरकरन सिंह,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती आरती सिंह तथा नगर पुलिस अधीक्षक डॉ. रितु उपाध्याय के निर्देशन में थाना प्रभारी अमहिया उपनिरीक्षक शिवा अग्रवाल ने पुलिस टीम के साथ त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया।
जानकारी के मुताबिक 1 जून 2026 को पीड़िता ने थाना अमहिया में शिकायत दर्ज कराई थी कि बड़ी दरगाह के पीछे अमहिया निवासी सरताज अंसारी द्वारा उसे लगातार जान से मारने की धमकी देकर दुष्कर्म किया गया। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 64(2)(m), 351(3) एवं पॉक्सो एक्ट की धारा 5/6 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार कर लिया। आवश्यक वैधानिक कार्रवाई के बाद आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। कार्रवाई में थाना प्रभारी उपनिरीक्षक शिवा अग्रवाल, प्रधान आरक्षक शबाना बेगम,आरक्षक विकास तिवारी, दिवाकर तिवारी एवं शिवाकांत शर्मा की सराहनीय भूमिका रही।

रिपोर्टर : अर्जुन तिवारी 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.