भमरा पंचायत में 15 हजार के नाश्ते पर बवाल,सरपंच पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप डस्टबिन एवं ई-रिक्शा सरपंच के घर की बढ़ा रहें शोभा

रेवा : सिरमौर जनपद क्षेत्र अंतर्गत सेमरिया से सटे ग्राम पंचायत भमरा इन दिनों भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर सुर्खियों में बना हुआ है ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत के सरपंच और सचिव पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि पंचायत में विकास कार्यों के नाम पर सिर्फ कागजी खानापूर्ति की जा रही है जबकि जमीनी स्तर पर हालात बद से बद्तर हो चुके हैं ग्रामीणों का कहना है कि पंचायत में विकास कार्य कराने के बजाय 15 हजार रुपये का नाश्ता कर पंचायत की राशि खर्च की जा रही है जिससे लोगों में भारी नाराजगी है ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि भमरा पंचायत में आज तक कोई भी बड़ा और गुणवत्तापूर्ण कार्य पूरा नहीं हुआ पंचायत में जो काम शुरू किए गए उनमें से कई अधूरे पड़े हैं गांव में मूलभूत सुविधाओं की कमी बनी हुई है लेकिन सरपंच द्वारा पंचायत निधि का सही तरीके से उपयोग नहीं किया जा रहा ग्रामीणों का कहना है कि पंचायत में विकास कम और भ्रष्टाचार ज्यादा दिखाई दे रहा है,ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि पंचायत को स्वच्छ बनाने के लिए डस्टबिन के नाम पर राशि निकाल ली गई लेकिन पंचायत क्षेत्र में कहीं भी डस्टबिन नहीं लगाए गए इतना ही नहीं गांव से कचरा उठाने के लिए ई-रिक्शा के नाम पर भी राशि निकाली गई लेकिन पंचायत में आज तक कोई ई-रिक्शा दिखाई नहीं दिया इससे ग्रामीणों में भारी आक्रोश है और लोग पंचायत में हुए खर्चों पर सवाल खड़े कर रहे हैं।

15 हजार रुपये के नाश्ते का मामला अब पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है ग्रामीण सवाल उठा रहे हैं कि आखिर पंचायत की राशि का इस तरह उपयोग क्यों किया गया और इसकी अनुमति किस आधार पर दी गई लोगों का कहना है कि सरपंच और सचिव की मनमानी के कारण पंचायत की स्थिति लगातार खराब होती जा रही है और जिम्मेदार अधिकारी भी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे
ग्रामीणों ने रीवा कलेक्टर से भी गुहार लगाई है कि भमरा पंचायत में हुए सभी विकास कार्यों और खर्चों की निष्पक्ष जांच कराई जाए तथा दोषी पाए जाने पर सरपंच और सचिव के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि भ्रष्टाचार पर जल्द लगाम नहीं लगाई गई तो सड़क जाम कर उग्र आंदोलन किया जाएगा अब देखना होगा कि वरिष्ठ अधिकारी इस पूरे मामले को कितनी गंभीरता से लेते हैं।

रिपोर्टर : अर्जुन तिवारी

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.