गोविंदगढ़ पुलिस की बड़ी सफलता: ट्रैक्टर और मोटरसाइकिल चोरी का खुलासा

रीवा - जिले के गोविंदगढ़ थाना क्षेत्र में एक ही रात में हुई ट्रैक्टर और मोटरसाइकिल चोरी की वारदात का पुलिस ने सफलतापूर्वक खुलासा करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी गया ट्रैक्टर एवं मोटरसाइकिल बरामद कर ली गई है। पुलिस अधीक्षक डॉ. गुरकरन सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संदीप मिश्रा के निर्देशन तथा उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय उदित मिश्रा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी गोविंदगढ़ उपनिरीक्षक अरविंद सिंह राठौड़ एवं उनकी टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया।

15-16 जून 2026 की दरमियानी रात ग्राम मड़वा में फरियादी नीलेश रजक का पावर ट्रैक कंपनी का ट्रैक्टर तथा कुछ दूरी पर खड़ी अजय सिंह की हीरो आई-स्मार्ट मोटरसाइकिल अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर ली गई थी। पीड़ितों की शिकायत पर गोविंदगढ़ थाना में अपराध क्रमांक 252/2026 एवं 253/2026 धारा 303(2) के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।
जांच के दौरान पुलिस ने चार संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिन्होंने चोरी की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया। आरोपियों की निशानदेही पर चोरी गया ट्रैक्टर थाना हंडिया, जिला प्रयागराज (उत्तर प्रदेश) तथा मोटरसाइकिल ग्राम खजुहा खुर्द, थाना रायपुर कर्चुलियान से बरामद की गई। मामले में मोटरसाइकिल की बिक्री में शामिल एक अन्य व्यक्ति को भी आरोपी बनाया गया।

पुलिस ने सभी आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूरी करते हुए पांचों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। इस सफलता में थाना प्रभारी गोविंदगढ़ अरविंद सिंह राठौड़, थाना प्रभारी गुढ़ शैल यादव, थाना प्रभारी रायपुर कर्चुलियान राजकुमार तिवारी, चौकी प्रभारी शिवपुरवा उपनिरीक्षक निशा खूंटा, सहायक उपनिरीक्षक रामकृष्ण गौतम, प्रधान आरक्षक के.पी. सिंह, शंकर सिंह बघेल, आनंदशेखर तिवारी, विनोद तिवारी, बृजेंद्र तिवारी तथा आरक्षक सुधीर शुक्ला, मनोज निनामा, मनोज यादव, नीरज पाण्डेय, अमित पाण्डेय, उमेश मिश्रा एवं सैनिक सुधाकर मिश्रा की महत्वपूर्ण और सराहनीय भूमिका रही।

रिपोर्टर - अर्जुन तिवारी 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.