मध्यप्रदेश किसान कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष बने गिरजेश पांडेय
रेवा - मध्यप्रदेश किसान कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष गिरजेश पांडेय ने संगठन द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारी पर पार्टी के शीर्ष नेतृत्व एवं संगठन के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि यह दायित्व उनके लिए केवल सम्मान नहीं,बल्कि किसानों के अधिकारों और हितों की रक्षा के लिए और अधिक समर्पण के साथ कार्य करने की प्रेरणा है।
गिरजेश पांडेय ने कहा कि संगठन ने उन पर जो विश्वास व्यक्त किया है, उस पर खरा उतरने का वे हरसंभव प्रयास करेंगे। उन्होंने विश्वास दिलाया कि पार्टी की विचारधारा और नेतृत्व के मार्गदर्शन में पूरी निष्ठा,ईमानदारी और प्रतिबद्धता के साथ किसानों के अधिकारों,उनकी समस्याओं और जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाते रहेंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश के किसानों के हितों की रक्षा,उनकी समस्याओं के समाधान और उनके अधिकारों के लिए संघर्ष उनकी प्राथमिकता रहेगी। संगठन द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारी का पूरी ईमानदारी से निर्वहन करते हुए वे किसानों की आवाज को सरकार और संबंधित मंचों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का कार्य करेंगे।
इस अवसर पर उन्होंने पार्टी के वरिष्ठ एवं कनिष्ठ पदाधिकारियों,कार्यकर्ताओं,शुभचिंतकों और क्षेत्र की जनता का स्नेह,विश्वास एवं शुभकामनाओं के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सभी के सहयोग और समर्थन से संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा किसानों के हित में निरंतर कार्य करने का प्रयास जारी रहेगा।
रिपोर्टर - अर्जुन तिवारी
No Previous Comments found.