जुलाई अगस्त में एसकेएम करेगा बड़ा आंदोलन किसान संघर्ष समिति ने बनाई रणनीति
रीवा : अमेरिकी भारत व्यापार ट्रेड डील रद्द कराने एमएसपी की गारंटी का कानून बनाने आदि तमाम राष्ट्रीय मुद्दों को लेकर एसकेएम ने राष्ट्रीय स्तर पर जुलाई अगस्त महीने में आंदोलन की लंबी रणनीति तैयार की है उक्त जानकारी देते हुए एसकेएम के नेता किसान संघर्ष समिति के राष्ट्रीय प्रवक्ता एड शिव सिंह ने बताया कि किसान संघर्ष समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक ऋतुराज पार्क रीवा में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष फौजी यदुवंश प्रताप सिंह ने की। बैठक में प्रमुख रूप से प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह शंखू प्रदेश सचिव संतकुमार पटेल जिला अध्यक्ष मऊगंज अजय पटेल कार्यकारी अध्यक्ष लोकनाथ पटेल सेमरिया अध्यक्ष फौजी चक्रधर सिंह जिला सचिव अनिल मिश्रा पूर्व सरपंच सीताराम सिंह सचिव मोहम्मद तौहीद शिवनाथ सिंह बघेल धर्मेंद्र सिंह रामदीन सिंह अवधशरण साकेत वीरेंद्र सिंह आदि उपस्थित रहे बैठक में एसकेएम के आवाहन पर 22 जुलाई को देशभर में एफटीए विरोधी किसान संकल्प दिवस मनाने का ऐलान साथ ही 28 जुलाई को दिल्ली में सम्मेलन तथा 29 जुलाई को संयुक्त किसान मोर्चा एवं केंद्रीय श्रमिक संगठनों के सम्मेलन में बड़ी भागेदारी के साथ भारत अमरीका ट्रेड डील के हस्ताक्षर होने के अगले दिन बड़े आंदोलन की कार्यवाही तथा 10 अगस्त को किसानों से जुड़ी समस्याओं खाद डीजल की कमी महंगाई एमएसपी की कानूनी गारंटी कर्जा मुक्ति भूमि अधिग्रहण पर रोक आदि मुद्दे को लेकर प्रभावशाली आंदोलन चलाए जाने की रणनीत तैयार की गई। किसान संघर्ष समिति ने दिल्ली कार्यक्रमों में बड़े स्तर पर पहुंचने की घोषणा की है।
रिपोर्टर : अर्जुन तिवारी
No Previous Comments found.