CJP के विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए युवा समाजसेवी शुभम सिंह बघेल, शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता की उठाई मांग
रेवा : युवा समाजसेवी शुभम सिंह बघेल ने CJP द्वारा आयोजित विरोध प्रदर्शन में शामिल होकर देश के युवाओं और छात्रों से जुड़े मुद्दों पर अपनी आवाज़ बुलंद की। इस दौरान उन्होंने कहा कि NEET पेपर लीक जैसी घटनाएं देश की शिक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करती हैं और ऐसे मामलों में पारदर्शिता, निष्पक्षता एवं जवाबदेही सुनिश्चित की जानी चाहिए।
शुभम सिंह बघेल ने कहा कि आम नागरिकों और छात्रों को प्रभावित करने वाली व्यवस्थागत कमियों के खिलाफ लोकतांत्रिक तरीके से आवाज़ उठाना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। उनका कहना था कि शिक्षा व्यवस्था ऐसी होनी चाहिए, जहाँ मेहनत करने वाले प्रत्येक विद्यार्थी को समान अवसर और न्याय मिले तथा उसके भविष्य के साथ किसी भी प्रकार का खिलवाड़ न हो। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनका उद्देश्य किसी व्यक्ति विशेष का विरोध करना नहीं है, बल्कि ऐसी पारदर्शी और जवाबदेह व्यवस्था की मांग करना है, जिससे छात्रों का विश्वास शिक्षा प्रणाली पर बना रहे और प्रतिभा के आधार पर उन्हें न्याय मिल सके। विरोध प्रदर्शन के दौरान युवाओं ने शिक्षा व्यवस्था में सुधार, परीक्षा प्रणाली की विश्वसनीयता बनाए रखने तथा छात्रों के हितों की रक्षा के लिए प्रभावी कदम उठाए जाने की मांग की।
रिपोर्टर : अर्जुन तिवारी
No Previous Comments found.