सोनम वांगचुक के समर्थन में 19 जुलाई को रीवा कमिश्नरी के समक्ष आयोजित होगा धरना
रीवा : देश के प्रसिद्ध इंजीनियर शिक्षा व्यवस्था सुधारक पर्यावरणविद् समाजसेवी सोनम वांगचुक नीट परीक्षा पेपर लीक मामले को लेकर देश के केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को लेकर विगत 20 दिनों से दिल्ली के जंतर मंतर में भूख हड़ताल पर हैं। उनकी हालत नाजुक बनी हुई है देशभर के करोड़ों लोग आज उनके आंदोलन का हिस्सा बन चुके हैं। शिव सिंह एडवोकेट ने बताया कि 20 जुलाई को जंतर मंतर से लाखों लोग उनके साथ संसद तक मार्च करने जा रहे हैं। सोनम वांगचुक जी ने देश भर के लोगों से अपने-अपने इलाकों से समर्थन की भावुक अपील की है। शिव सिंह एड ने बताया कि सोनम वांगचुक जी के 20 जुलाई के संसद मार्च के 1 दिन पूर्व 19 जुलाई रविवार को रीवा कमिश्नरी के समक्ष दोपहर 12 बजे से 4 बजे तक उनके आंदोलन के समर्थन में धरना आयोजित किया जाएगा। शिव सिंह ने रीवा संभाग सहित जिले भर के छात्र-छात्राओं युवाओं समाजसेवियों संगठनों के साथियों अधिवक्ताओं बुद्धजीवियों राजनीतिक दलों के साथियों किसान संगठनों आम नागरिकों से धरना कार्यक्रम में पहुंचने की अपील की है।
रिपोर्टर : अर्जुन तिवारी
No Previous Comments found.