अमहिया पुलिस का शिकंजा दो मोबाइल चोरी का खुलासा,आरोपी गिरफ्तार

रेवा : शहर में मोबाइल चोरी की वारदातों को अंजाम देकर पुलिस को चुनौती देने वाले आरोपी पर अमहिया पुलिस ने शिकंजा कस दिया है। पुलिस ने मोबाइल चोरी की दो अलग-अलग वारदातों का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से करीब 40 हजार रुपये कीमत के दो चोरी के मोबाइल बरामद किए गए हैं। कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में केंद्रीय जेल रीवा भेज दिया गया।

पुलिस अधीक्षक डॉ. गुरकरन सिंह के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भावना मरावी एवं नगर पुलिस अधीक्षक डॉ. रितु उपाध्याय के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार गौतम के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी गौरव सिंह उर्फ प्रिंस, निवासी बेला, थाना रामपुर बघेलान, जिला सतना, हाल निवासी ढेकहा रीवा को गिरफ्तार किया।

किराना दुकान से मोबाइल गायब,फिर सरकारी आवास में चोरी

पुलिस के मुताबिक चोरी की पहली वारदात नरेंद्र नगर स्थित खुशी किराना स्टोर में हुई थी। दुकान के काउंटर पर रखा वीवो कंपनी का मोबाइल अचानक गायब हो गया। इसके बाद दूसरी वारदात सिविल लाइन कॉलोनी स्थित शासकीय आवास में सामने आई, जहां घुसकर मोटोरोला कंपनी का मोबाइल चोरी किए जाने की शिकायत पुलिस तक पहुंची।
दोनों मामलों में अपराध दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की। पुलिस की जांच और पूछताछ के दौरान आरोपी तक पहुंच बनाई गई। पुलिस के अनुसार पूछताछ में आरोपी ने दोनों मोबाइल चोरी करना स्वीकार किया, जिसके बाद उसके कब्जे से दोनों मोबाइल बरामद कर लिए गए।

चोरी का माल बरामद, आरोपी जेल पहुंचा

अमहिया पुलिस ने आरोपी के कब्जे से बरामद दोनों मोबाइल की कीमत करीब ₹40 हजार बताई है। पुलिस ने आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में केंद्रीय जेल रीवा भेज दिया गया।
कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार गौतम, साइबर सेल एवं अमहिया थाना पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस की इस कार्रवाई से शहर में मोबाइल चोरी की वारदातों को लेकर सक्रिय आरोपियों के बीच हड़कंप की स्थिति बन गई है।

रिपोर्टर : अर्जुन तिवारी

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.