मां और नवजात की मौत के बाद स्वास्थ्य व्यवस्था पर गंभीर सवाल,मनगवां विधायक ने माना लापरवाही से हुआ हादसा

रेवा : दरअसल पूरा मामला रीवा जिले के संजय गांधी अस्पताल से है जहां मां और नवजात शिशु की मौत के बाद अस्पताल पहुंचे मनगवां विधायक ने मामले को गंभीरता से लेते हुए स्वास्थ्य व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े किए। विधायक द्वारा कथित तौर पर यह स्वीकार किया गया कि लापरवाही के कारण यह दुखद घटना हुई, जिसके बाद रीवा की स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर एक बार फिर गंभीर बहस शुरू हो गई है।

मामले को लेकर विपक्ष और स्थानीय स्तर पर सवाल उठाए जा रहे हैं कि यदि जनप्रतिनिधि स्वयं अस्पताल की व्यवस्था में लापरवाही की बात स्वीकार कर रहे हैं, तो फिर जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई कब होगी? आखिर ऐसी कौन-सी व्यवस्थागत खामियां हैं, जिनके चलते एक मां और उसके नवजात की जान चली गई?
घटना ने रीवा की स्वास्थ्य व्यवस्था की जमीनी हकीकत पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। एक ओर सरकार लगातार बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं और चिकित्सा व्यवस्था के दावे करती है,वहीं दूसरी ओर अस्पतालों में कथित लापरवाही के चलते मरीजों और उनके परिजनों को गंभीर परिस्थितियों का सामना करना पड़ रहा है।
सबसे बड़ा सवाल यह है कि यदि लापरवाही की बात सामने आई है,तो उसकी जिम्मेदारी किसकी है? क्या केवल जांच और आश्वासन तक मामला सीमित रहेगा या दोषियों पर कठोर कार्रवाई भी होगी?
इस पूरे घटनाक्रम को लेकर उपमुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री राजेन्द्र शुक्ल की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठ रहे हैं। आलोचकों का कहना है कि जब उनके ही पार्टी के विधायक अस्पताल की व्यवस्था में लापरवाही की बात स्वीकार कर रहे हैं, तब सरकार को इसे गंभीरता से लेते हुए स्वास्थ्य तंत्र की जवाबदेही तय करनी चाहिए।
मां और नवजात की मौत महज एक परिवार की त्रासदी नहीं, बल्कि स्वास्थ्य व्यवस्था की जवाबदेही का सवाल है। अब देखना होगा कि प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग इस मामले में निष्पक्ष जांच कर जिम्मेदारों पर कार्रवाई करता है या फिर यह मामला भी समय के साथ फाइलों में दबकर रह जाएगा।

रिपोर्टर : अर्जुन तिवारी

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.