डिप्टी सीएम का अहंकार चरम पर,जनता सिखाए सबक -शिव सिंह
रीवा : मध्य प्रदेश के डिप्टी सीएम एवं स्वास्थ्य मंत्री राजेंद्र शुक्ल के खिलाफ तानाशाही का आरोप लगाते हुए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव शिव सिंह एडवोकेट ने कहा कि डिप्टी सीएम का अहंकार इन दिनों चरम पर है,जनता से सबक सिखाए जाने की अपील करता हूं।शिव सिंह ने यह भी कहा कि विगत एक हफ्ते से बेटी कल्पना मिश्रा के परिजन अस्पताल प्रबंधन के दोषी व्यक्तियों के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज कराए जाने को लेकर भूख हड़ताल पर हैं। लेकिन स्वास्थ्य मंत्री की तानाशाही के चलते अभी तक दोषियों के खिलाफ मामला पंजीबद्ध नहीं किया गया,उधर खबर यह आ रही है कि बेटी कल्पना को न्याय दिलाने एवं संजय गांधी हॉस्पिटल की व्यवस्था पर सुधार को लेकर नौजवान साथियों ने डिप्टी सीएम के आवास पहुंचकर लोकतांत्रिक तरीके से उनका दरवाजा खटखटाने का जब कार्य किया तो डिप्टी सीएम का अहंकार इतना बड़ा रूप ले लिया कि नौजवान साथियों के खिलाफ आपराधिक मामला पंजीबद्ध करा दिया गया। शिव सिंह ने यह भी कहा कि हफ्तों से जिले की स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर समूचा जनमानस डिप्टी सीएम स्वास्थ्य मंत्री के खिलाफ आवाज उठा रहा है वहीं जनमानस की आवाज को दबाने के लिए तानाशाह डिप्टी सीएम के इशारे पर रीवा शहर के अंदर भाजपा के नुमाइंदों ने तानाशाही अंदाज में रैली का आयोजन कर रीवा के जनमानस को डराने का प्रयास किया। शिव सिंह ने रीवा के जनमानस से अपील करते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी उनके साथ खड़ी है किसी को डरने की जरूरत नहीं है, ईंट का जवाब पत्थर से देने का समय आ चुका है।
रिपोर्टर : अर्जुन तिवारी
No Previous Comments found.