संयुक्त किसान मोर्चा ने बेटी कल्पना मिश्र को न्याय दिलाने आंदोलन का किया समर्थन

रीवा : स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही के चलते बेटी कल्पना मिश्र की हुई मौत मामले में बेटी एवं परिजनों को न्याय दिलाने विगत एक हफ्ते से सिरमौर चौराहा रीवा में जारी आंदोलन स्थल पर संयुक्त किसान मोर्चे के नेता पहुंच कर न्याय हेतु जारी आंदोलन का पुरजोर समर्थन किया साथ ही नेताओं ने कहा कि घटना के दोषी लोगों पर आपराधिक मामला दर्ज किया जाए। मोर्चे ने डिप्टी सीएम स्वास्थ्य मंत्री से इस्तीफे की भी मांग की है। मोर्चे की ओर से आंदोलन को समर्थन देने मोर्चे के नेता शिव सिंह रामजीत सिंह इंद्रजीत सिंह शंखू संतकुमार पटेल रामनरेश सिंह संजय निगम शिवराम सिंह सतना लोकनाथ पटेल पूर्व सरपंच सीताराम पटेल जिला सचिव अनिल मिश्र वीरेंद्र सिंह अवध शरण योगेंद्र सिंह दौलत सिंह अमित पटेल टिंकू रामभवन कोल आदि ने पहुंच कर समर्थन करते कहा अंतिम न्याय तक लड़ाई जारी रहनी चाहिए।

रिपोर्टर : अर्जुन तिवारी 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.