रीवा में युवाओं के लिए बड़ा मौका!बिना निवेश करियर बनाने का दावा,20 सितंबर को होगा महा-सेमिनार
नौकरी की तलाश छोड़िए, हुनर के दम पर कमाई का रास्ता सीखिए—कृष्णा राज कपूर ऑडिटोरियम में जुटेंगे युवा!
करियर कोच नीरज सिंह बताएंगे ‘Learn, Work & Grow’ का फॉर्मूला,बिना वित्तीय जोखिम काम शुरू करने पर होगा फोकस! खबर मध्यप्रदेश के रीवा जिले से है जहां रोजगार की तलाश में भटक रहे युवाओं और अपने दम पर कुछ शुरू करने की चाह रखने वालों के लिए रीवा में एक बड़ा करियर सेमिनार आयोजित होने जा रहा है।अर्थ समाज सेवी संस्था (Earth Samaj Sevi Sanstha) की ओर से 20 सितंबर 2026 को ‘करियर विदाउट इन्वेस्टमेंट’ यानी बिना निवेश करियर निर्माण विषय पर महा-सेमिनार आयोजित किया जाएगा।
कार्यक्रम में युवाओं को नए कौशल सीखने,काम के अवसर तलाशने और अपनी आय बढ़ाने से जुड़े विकल्पों की जानकारी देने का दावा किया गया है। आयोजकों के मुताबिक सेमिनार का उद्देश्य युवाओं को वित्तीय जोखिम के बिना कौशल, प्रशिक्षण और सपोर्ट सिस्टम के माध्यम से आत्मनिर्भर बनने की दिशा में मार्गदर्शन देना है। नीरज सिंह देंगे करियर का मंत्रकार्यक्रम के मुख्य वक्ता बिजनेस एंटरप्रेन्योर एवं करियर कोच नीरज सिंह होंगे। वे युवाओं को ‘Learn, Work & Grow’ यानी सीखें, काम करें और आगे बढ़ें के फॉर्मूले के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे। सेमिनार में इस बात पर विशेष जोर रहेगा कि सीमित संसाधनों के बावजूद किस तरह कौशल विकसित कर काम की शुरुआत की जा सकती है और आय के नए रास्ते तैयार किए जा सकते हैं।
यहां होगा आयोजन
सेमिनार का आयोजन 20 सितंबर 2026, रविवार को सुबह 11 बजे से कृष्णा राज कपूर ऑडिटोरियम, सिरमौर चौराहा, रीवा में किया जाएगा। आयोजकों ने युवाओं से कार्यक्रम में शामिल होकर करियर से जुड़े नए विकल्पों की जानकारी लेने की अपील की है।
रिपोर्टर - अर्जुन तिवारी
No Previous Comments found.