SGMH और सिरमौर चौराहे से बाइक उड़ाने वाला आरोपी गिरफ्तार, अमहिया पुलिस ने दो मोटरसाइकिलें बरामद कीं

रीवा : रीवा शहर में मोटरसाइकिल चोरी की वारदातों पर शिकंजा कसते हुए अमहिया थाना पुलिस ने ताबड़तोड़ कार्रवाई की है। पुलिस ने संजय गांधी अस्पताल और सिरमौर चौराहा से मोटरसाइकिल चोरी करने के आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की दो बाइक बरामद की हैं। बरामद वाहनों की कुल कीमत करीब 1.50 लाख रुपये बताई गई है।पुलिस के मुताबिक, वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए थाना प्रभारी अमहिया निरीक्षक मनोज कुमार गौतम ने टीम गठित की। टीम ने संदिग्धों की गतिविधियों पर नजर रखते हुए चोरी की वारदातों से जुड़े आरोपी तक पहुंच बनाई और उसे गिरफ्तार कर लिया।पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक विक्रांता मोटरसाइकिल, कीमत करीब 90 हजार रुपये, तथा एक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल, कीमत करीब 60 हजार रुपये बरामद की है। दोनों वाहनों की कुल कीमत लगभग 1.50 लाख रुपये है।

अस्पताल और भीड़भाड़ वाले इलाकों में वारदात
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आरोपी ने संजय गांधी अस्पताल परिसर और सिरमौर चौराहा क्षेत्र से मोटरसाइकिलों को निशाना बनाया था। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर यह पता लगाने में जुटी है कि चोरी की इन वारदातों के अलावा उसके तार अन्य वाहन चोरी की घटनाओं से जुड़े हैं या नहीं।
पुलिस टीम की अहम भूमिका
कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार गौतम, सउनि मनोज प्रजापति, प्रधान आरक्षक रामदेव मिश्रा, प्रधान आरक्षक केमला प्रसाद,आरक्षक विकास तिवारी, आरक्षक शंकरदत्त और योगेश सिंह की सराहनीय भूमिका रही।
पुलिस अधीक्षक डॉ. गुरकरन सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भावना मरावी तथा नगर पुलिस अधीक्षक आलोक वर्मा के निर्देशन में हुई इस कार्रवाई को वाहन चोरी के खिलाफ पुलिस की महत्वपूर्ण कार्रवाई माना जा रहा है।

रिपोर्टर : अर्जुन तिवारी

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.