7 दिन से लापता नाबालिग को उज्जैन से खोज लाई सेमरिया पुलिस, मां की आंखों में लौटाई खुशी
रीवा - जिले के सेमरिया थाना क्षेत्र से है जहां सात दिनों से लापता नाबालिग बेटे की तलाश में परेशान मां और परिजनों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। सेमरिया पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए लापता बालक को मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले से सकुशल दस्तयाब कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। पुलिस की इस कार्रवाई से परिवार की चिंता दूर हुई और घर में फिर से खुशियां लौट आईं।
घर से बिना बताए चला गया था बालक, थाने में दर्ज हुई थी रिपोर्ट पुलिस के मुताबिक, फरियादी ने थाना सेमरिया पहुंचकर अपने नाबालिग बेटे के घर से बिना बताए कहीं चले जाने की सूचना दी थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए सेमरिया थाना पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 137(2) के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू की।पुलिस अधीक्षक रीवा डॉ. गुरकरन सिंह द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन मुस्कान के तहत पुलिस टीम ने बालक की तलाश शुरू की। लगातार प्रयासों के बाद पुलिस ने लापता बालक को उज्जैन जिले से सकुशल दस्तयाब कर लिया। उज्जैन तक पहुंची पुलिस, परिजनों को सौंपा बालक
बालक के मिलने के बाद पुलिस ने उसके कथन दर्ज किए और आवश्यक कार्रवाई पूरी कर उसे सकुशल परिजनों के सुपुर्द कर दिया। सात दिनों से बेटे की वापसी का इंतजार कर रहे परिवार के लिए यह बड़ी राहत साबित हुई। इन पुलिसकर्मियों की रही सराहनीय भूमिका इस कार्रवाई में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संदीप मिश्रा के निर्देशन,एसडीओपी रूपेंद्र धुर्वे के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी सेमरिया शिवा अग्रवाल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।कार्रवाई में उपनिरीक्षक सुशीला साकेत, संतोष कुमार पाण्डेय, आरक्षक अतुल पाण्डेय, आरक्षक विकास कुमार मिश्रा और आरक्षक मकरध्वज द्विवेदी का योगदान सराहनीय रहा।सेमरिया पुलिस की इस कार्रवाई ने एक बार फिर ऑपरेशन मुस्कान की अहमियत को सामने रखा है। सात दिनों से अपने बेटे की राह देख रहे परिजनों को आखिरकार राहत मिली और परिवार को उसकी खुशियां वापस मिल गईं।
रिपोर्टर - अर्जुन तिवारी

No Previous Comments found.