त्योंथर में भाजपा की सियासी हलचल तेज! युवा भाजपा नेता योगेंद्र प्रताप सिंह ने जिलाध्यक्ष वीरेंद्र प्रताप सिंह से की मुलाकात

रीवा : खबर मध्यप्रदेश के रीवा जिले से है जहां पर त्योंथर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के युवा नेता योगेंद्र प्रताप सिंह ने रीवा भाजपा जिलाध्यक्ष वीरेंद्र प्रताप सिंह से शिष्टाचार मुलाकात कर संगठनात्मक विषयों पर चर्चा की। इस दौरान उन्होंने जिलाध्यक्ष से मार्गदर्शन प्राप्त किया और पार्टी के समसामयिक मुद्दों पर अपने विचार साझा किए।

मुलाकात के दौरान भाजपा की गतिविधियों, संगठन की मजबूती और विभिन्न संगठनात्मक विषयों को लेकर विचार-विमर्श हुआ। युवा नेता योगेंद्र प्रताप सिंह की जिलाध्यक्ष से इस मुलाकात को संगठन के भीतर संवाद और समन्वय की दृष्टि से अहम माना जा रहा है।त्योंथर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा की संगठनात्मक गतिविधियों के बीच इस मुलाकात ने राजनीतिक चर्चाओं को भी जगह दी है।हालांकि, मुलाकात के दौरान किसी विशेष राजनीतिक निर्णय या नई रणनीति की घोषणा की जानकारी सामने नहीं आई है।

रिपोर्टर : अर्जुन तिवारी 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.