विधायक रामेश्वर शर्मा बताएं क्या दुनिया में चांद सूरज बीजेपी की इजाजत से निकलते हैं - शिव सिंह
भोपाल : भोपाल जिले के हुजूर विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा के द्वारा मुस्लिम समाज के ईद त्योहार को लेकर भोपाल में आयोजित स्वदेशी मेले के दौरान सूरज एवं चांद को लेकर दिए गए यह विवादित बयान कि सूरज हमारा है चांद भी हमारा है मुसलमान अब हमसे पूंछकर ईद मनाएंगे उन्होंने मुस्लिम समाज पर तंज कसते हुए कहा था कि यदि भगवान शंकर धूनी रमाकर किसी गुफा में चले जाएं और वहां से चंद्रमा दिखाई न दे तो मुसलमानों को ईद मनाना भी मुश्किल हो जाएगा। भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा के बयान पर पलटवार करते हुए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव शिव सिंह एडवोकेट ने उनके बयान को नफरती एवं बेतुका बताते हुए कहा कि दुनिया में चांद सूरज क्या बीजेपी की इजाजत से निकलते हैं और यदि इजाजत से निकलते हैं तो अभी हाल ही में हिंदू महिलाओं ने करवा चौथ का व्रत रखा था लेकिन अर्नब चक्रवात के कारण महिलाएं चंद्रमा का दर्शन नहीं कर सकीं तब बीजेपी की शक्ति कहां चली गई थी। शिव सिंह ने कहा कि भगवान राम के घर चोरी कराने वालों को किसी भी धर्म का नाम लेने की इजाजत नहीं होनी चाहिए। शिव सिंह ने चांद एवं सूरज को लेकर तमाम धर्मों की मान्यताओं का जिक्र करते हुए कहा कि सिख धर्म में गुरु ग्रंथ साहिब के अनुसार चांद सूरज तारे सब ईश्वर की रचना हैं। ईसाई धर्म अनुसार चांद सूरज ईश्वर द्वारा बनाई गई चीजें हैं न कि स्वयं ईश्वर। तथा इस्लाम धर्म में ईश्वर यानी अल्लाह की इबादत का विधान है। शिव सिंह ने स्पष्ट करते हुए कहा कि सभी धर्मों के त्यौहार चांद एवं सूरज की चाल से तय होते हैं तथा देश दुनिया के कैलेंडर भी इनकी चाल से ही बनते हैं इसलिए वैज्ञानिक दृष्टिकोण से चांद सूरज का महत्व है। भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा को अनर्गल बयान बाजी के पहले अध्ययन करना चाहिए था। समाजवादी पार्टी किसी भी सूरत में देश को बांटने की साजिश पूरी नहीं होने देगी।
रिपोर्टर : अर्जुन तिवारी

No Previous Comments found.