सेमरिया पुलिस का एक्शन,दो दिन से लापता नाबालिग बालिका दस्तयाब,मां के चेहरे पर लौटी मुस्कान
रेवा : रीवा जिले के सेमरिया थाना क्षेत्र से है जहां पर विगत दो दिनों से लापता नाबालिग बालिका की तलाश में जुटी सेमरिया पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसे सकुशल दस्तयाब कर लिया। बालिका के मिलने से परिजनों ने राहत की सांस ली और मां के चेहरे पर मुस्कान लौट आई। पुलिस ने आवश्यक वैधानिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद बालिका को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया।मामले में पुलिस अधीक्षक रीवा डॉ. गुरकरन सिंह के मार्गदर्शन में चलाए जा रहे ऑपरेशन मुस्कान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संदीप मिश्रा के निर्देशन तथा एसडीओपी रूपेंद्र धुर्वे के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सेमरिया शिवा अग्रवाल और उनकी टीम ने कार्रवाई की।
घर से बिना बताए चली गई थी बालिका
पुलिस के अनुसार,फरियादी ने थाना सेमरिया पहुंचकर अपनी नाबालिग बेटी के घर से बिना बताए कहीं चले जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 137(2) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की। पुलिस टीम ने तलाश के प्रयास करते हुए दो दिन पूर्व लापता हुई बालिका को सकुशल दस्तयाब कर लिया। इसके बाद बालिका के कथन दर्ज किए गए और उसे परिजनों को सौंप दिया गया।
इन पुलिसकर्मियों की रही सराहनीय भूमिका
बालिका की तलाश और दस्तयाबी की कार्रवाई में उप निरीक्षक सुशीला साकेत, उप निरीक्षक लंकेश वर्मा, प्रधान आरक्षक आशीष विश्वकर्मा तथा महिला आरक्षक निशा सिंह की सराहनीय भूमिका रही।
संदेश साफ है—नाबालिगों की गुमशुदगी के मामलों में समय पर कार्रवाई और पुलिस की सक्रियता परिवारों को बड़ी राहत दे सकती है। ऑपरेशन मुस्कान के तहत की गई इस कार्रवाई से लापता बालिका के परिजनों ने राहत महसूस की है।
रिपोर्टर : अर्जुन तिवारी

No Previous Comments found.