स्वच्छ भारत मिशन में रीवा के अधिकारियों का डंका,राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किया सम्मानित

रेवा : खबर मध्यप्रदेश के रीवा जिले से है जहां स्वच्छता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों और प्रशासनिक दक्षता के दम पर रीवा ने एक बार फिर राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान दर्ज कराई है। स्वच्छ भारत मिशन के तहत उल्लेखनीय योगदान के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने रीवा से जुड़े तीन वरिष्ठ अधिकारियों को सम्मानित किया है। सम्मान पाने वालों में रीवा के पूर्व नगर निगम आयुक्त एवं वर्तमान बैतूल कलेक्टर डॉ. सौरभ सोनवणे,रीवा नगर निगम आयुक्त अक्षत जैन और डिप्टी कमिश्नर प्रकाश द्विवेदी शामिल हैं।

राष्ट्रपति के हाथों मिला यह सम्मान न केवल अधिकारियों की कार्यशैली और समर्पण की पहचान है, बल्कि रीवा के प्रशासनिक प्रयासों के लिए भी बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। स्वच्छ भारत मिशन के लक्ष्यों को जमीन पर उतारने, स्वच्छता व्यवस्था को प्रभावी बनाने और बेहतर प्रशासनिक प्रबंधन में इनके योगदान को राष्ट्रीय स्तर पर सराहना मिली है।
खास बात यह है कि रीवा में जिम्मेदारी निभा चुके और वर्तमान में पदस्थ अधिकारियों की इस उपलब्धि ने जिले का गौरव बढ़ाया है। राष्ट्रपति से सम्मान मिलने के बाद प्रशासनिक और सामाजिक हलकों में इसे रीवा के लिए बड़ी उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है। अब उम्मीद है कि यह सम्मान महज उपलब्धि बनकर न रह जाए, बल्कि शहर की स्वच्छता व्यवस्था को और बेहतर बनाने की दिशा में भी प्रेरणा बने।

रिपोर्टर : अर्जुन  तिवारी 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.