रीवा के जवा में नदियों को लूट रहे माफिया,कलेक्टर ने दी चेतावनी - बिना अनुमति एक कंकड़ निकला तो खैर नहीं
रीवा : रीवा जिले के जवा थाना क्षेत्र में बालू माफियाओं ने नदियों का सीना चीरना शुरू कर दिया है। मशीनें,नावें,डंपर - सब कुछ बेखौफ चल रहा है। नियम-कानून ताक पर, पर्यावरण की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। और जिम्मेदार खनिज विभाग और पुलिस... गहरी नींद में।
लेकिन अब ये खेल ज्यादा दिन नहीं चलेगा। कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी ने माफियाओं को खुली चेतावनी दे दी है कि बिना अनुमति एक कंकड़ भी नहीं निकलेगा।
इन 4 घाटों पर मची है लूट
1. पथरौड़ा घाट
2. इटाव
3. बराह
4. गाढ़ा 138
इन घाटों पर दिन-रात मशीनों से रेत निकाली जा रही है। नदियों के बीच नाव लगाकर बालू का काला कारोबार जोरों पर है। सवाल ये है - क्या पुलिस और खनिज विभाग को सच में कुछ पता नहीं? या फिर सब कुछ जानते हुए भी आंखें बंद हैं?
कलेक्टर का सीधा वार - अब बर्दाश्त नहीं होगा।
कलेक्टर ने साफ शब्दों में कहा -
“यह मामला पहली बार मेरे सामने आया है। यहां बालू की कोई खदान स्वीकृत नहीं है। अगर जवा में खनन हो रहा है,तो यह बेहद आपत्तिजनक है। माइनिंग टीम और एसडीएम को सख्त निर्देश दिए जाएंगे - बालू हो, मोरम हो, मोटी रेत हो या कोई भी अवैध उत्खनन - कतई बर्दाश्त नहीं होगा। शीघ्र ही कड़ी कार्रवाई होगी।”
अब नजर कार्रवाई पर
कलेक्टर के बयान के बाद अब सबकी नजर कार्रवाई पर है। क्या वाकई माफियाओं की मशीनें जब्त होंगी? क्या खनिज और पुलिस विभाग के उन लोगों पर भी गाज गिरेगी, जिनकी नाक के नीचे ये लूट चल रही थी?
जवा की जनता पूछ रही है कि कलेक्टर के आदेश के बाद भी अगर अवैध खनन नहीं रुका,तो जिम्मेदार कौन होगा?
रिपोर्टर : अर्जुन तिवारी

No Previous Comments found.