सिद्धि विनायक मंदिर का निर्माण हिन्दू धर्म परिषद संस्थापक स्व0 भैय्यालाल शुक्ला का सपना साकार कर सकते है उपमुख्यमंत्री

रेवा - लगभग 40 वर्ष पूर्व रीवा नगर में सिद्धि विनायक मंदिर के निर्माण की परिकल्पना को साकार करने वरिष्ठ धर्म प्रणेता स्व0 भैय्यालाल शुक्ला एवं स्व0 वैद्यबटुक प्रसाद त्रिपाठी की जोड़ी ने अपने साथियों के साथ मिलकर सन् 1987 में हिन्दू धर्म परिषद का गठन किया था लेकिन किसी न किसी कारण से उनका संकल्प आज तलक पूरा नही हो पाया। पुनः संस्थापक सदस्य नारायण डिगवानी ने इस बात को लेकर विगत वर्ष से बीड़ा उठाया है और संस्था का पंजीयन कराके उपमुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ला को मंदिर निर्माण हेतु भूमि आवंटन कराने अपना प्रस्ताव संयोजक कमलेश सचदेवा के माध्यम से प्रेषित किया था। अब हिन्दू धर्म सेवा परिषद के नाम से पंजीकृत संस्था धार्मिक कार्यो को आगे बढ़ा रही है। म0प्र0 शासन द्वारा चिरहुला मंदिर कारीडोर बनाये जाने की घोषणा का स्वागत करते हुये संस्था के संस्थापक श्री डिगवानी आजीवन संरक्षक अविराज रामकृष्ण अग्रवाल सुरेश विश्नोई,मार्गदर्शक डॉ0 सी.बी.शुक्ला, डॉ0 के0के0परौहा, डॉ0 ज्योति सिंह, डी.पी.सिंह परिहार संरक्षक विजय मोहन तिवारी, अवधेश श्रीवास्तव, डॉ0 विनोद तिवारी, अवनीश शर्मा, ऋषिशंकर मिश्रा अध्यक्ष संजय तिवारी मुन्नू, संयोजक उमेश कुशवाहा आदि ने संयुक्त रूप से चिरहुला मंदिर कारीडोर में सिद्धि विनायक मंदिर निर्माण कराये जाने का उपमुख्यमंत्री से करबद्ध अनुरोध किया है जिससे नगर में रिद्धि-सिद्धि के देवता प्रथम पूज्य भगवान श्री गणेश के कल्याणकारी मंदिर की सौगात आमजन को मिल सके। वैसे तो सभी ईष्ट भगवानो के मंदिर रीवा में है बस इसी एक भव्य मंदिर की कमी आज तक पूरी नही हुई है। अवश्य ही अपने पिता स्व0 भैय्यालाल शुक्ला का सपना पूरा करने उनके सुपुत्र उपमुख्यमंत्री श्री शुक्ला आगे बढ़ेगे।

कलम परिवार का दीपावली मिलन शांतिधाम में 22 नवंबर को सायं 03 बजे से

नगर की अग्रणी साहित्यिक संस्था कलम परिवार का दीपावली मिलन 22 नवम्बर को सायं 03ः00 बजे से शांतिधाम झिरिया में आयोजित किया गया है। जिसमें नगर के सभी रचनाकार, कवि-षायर शामिल होकर अपने काव्य दीपक जलाकर संध्या को रोशन करेगे। इस अवसर पर मुख्य अतिथि वरिष्ठ समाज सेवी डी.पी.सिंह परिहार बतौर मुख्य अतिथि उपस्थिति दर्ज करायेगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में वरिष्ठ साहित्यकार चन्द्रिका प्रसाद चन्द्र, जगजीवनलाल तिवारी, डॉ रशमी शुक्ला, रामसुन्दर द्विवेदी,डॉ0 रामसरोज द्विवेदी शांतिदूत,समाज सेवी अविराज शामिल होगे। यह जानकारी कलम परिवार के महासचिव अमित द्विवेदी ने दी है।

रिपोर्टर - अर्जुन तिवारी 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.