सेमरिया पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को सतना से किया गिरफ्तार
रेवा : रीवा जिले की सेमरिया थाना पुलिस ने नाबालिग पीड़िता के साथ दुष्कर्म के मामले में फरार आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को सतना के आदर्श नगर से दस्तयाब कर पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया और न्यायालय में पेश किया।
पुलिस के मुताबिक,पीड़िता ने अपने पिता और भाभी के साथ थाने पहुंचकर राजकुमार बुनकर निवासी देवरी चकदही के खिलाफ घर में घुसकर जबरन दुष्कर्म करने की शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के आधार पर सेमरिया थाने में भारतीय न्याय संहिता की धारा 64(2)(f), 332(b), 351(3) तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 5(j)(ii), 5(m) और 6 के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।
विवेचना के दौरान महिला पुलिस अधिकारी और न्यायालय के समक्ष पीड़िता के बयान दर्ज कराए गए। इसके बाद पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया गया। पुलिस ने आरोपी की तलाश करते हुए उसे सतना के आदर्श नगर से पकड़ा। पूछताछ में आरोपी द्वारा अपराध स्वीकार किए जाने की बात पुलिस ने बताई है। गिरफ्तारी की सूचना परिजनों को देने के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया।
इनकी रही भूमिका
कार्रवाई में एसआई सुशीला साकेत,आरक्षक मकरध्वज द्विवेदी, आरक्षक अतुल पाण्डेय और महिला आरक्षक निशा सिंह परिहार की सराहनीय भूमिका रही।
पुलिस अधीक्षक डॉ. गुरकरन सिंह के निर्देशन,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संदीप मिश्रा के मार्गदर्शन तथा एसडीओपी रूपेंद्र धुर्वे के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी शिवा अग्रवाल के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।
रिपोर्टर : अर्जुन तिवारी

No Previous Comments found.